1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र में पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान पति ने दुर्घटनावश लगा ली फांसी

आंध्र में पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान पति ने दुर्घटनावश लगा ली फांसी

 Reported By: IANS
 Published : May 05, 2020 04:40 pm IST,  Updated : May 05, 2020 04:49 pm IST

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में सोमवार को एक शख्स कुवैत में काम करने वाली अपनी पत्नी को दिखावे के लिए वीडियो कॉल पर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था, तभी वह दुर्घटनावश फांसी के फंदे पर झूल गया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

अमरावती: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में सोमवार को एक शख्स कुवैत में काम करने वाली अपनी पत्नी को दिखावे के लिए वीडियो कॉल पर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था, तभी वह दुर्घटनावश फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस ने कहा कि आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में सोमवार को दुखद घटना हुई। जहां तल्लापुड़ी ब्लॉक के मलकापल्ली गांव निवासी 35 वर्षीय जी. गणेश चाहता था कि कुवैत में काम कर रही उसकी पत्नी घर वापस आ जाए और उसने उसे वापस लौटने के लिए वीडियो कॉल किया।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दंपति ने अपने रिश्त तोड़ लिए थे। वीडियो कॉल के दौरान गणेश ने पत्नी को वापस आने को कहा, जिसपर दोनों की आपस में बहस हो गई। गणेश ने अपने पत्नी को कहा कि अगर वह घर वापस नहीं आती है तो वह अपनी जान दे देगा, और बात-बात में मामला इतना बढ़ गया कि वह एक खाट पर खड़ा होकर अपने गले में फंदा बांध कर रस्सी के दूसरे छोर को पंखे से बांध दिया। हालांकि, उसी दौरान वह अपनी पत्नी को धमकी देते हुए फिसल गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कोव्वुर के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश के मोबाइल फोन में कैद वीडियो कॉल और दंपति की बातचीत के आधार पर जांच शुरू की गई है। पुलिस उनके परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत