1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: वाहन जांच के दौरान 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद

हैदराबाद: वाहन जांच के दौरान 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद

 Reported By: PTI
 Published : Apr 07, 2019 08:55 pm IST,  Updated : Apr 07, 2019 08:55 pm IST

जिला पुलिस ने शनिवार से अब तक विभिन्न घटनाओं में 4.92 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

cash- India TV Hindi
cash

हैदराबाद: जिला पुलिस ने शनिवार से अब तक विभिन्न घटनाओं में 4.92 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस संबंध में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से बरामद की गई धनराशि मतदाताओं को लुभाने के लिए बूथ स्तर के समिति सदस्यों को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी।

पुलिस आयुक्त अंजनि कुमार ने बताया कि छह और सात अप्रैल को एक वाहन की जांच के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही नकदी भी जब्त की गयी।इसके साथ ही कुछ परिसरों पर भी छापेमारी करके धन बरामद किया गया।

इसके साथ ही छह अप्रैल को तेलंगाना में विभिन्न हिस्सों से 48.14 करोड़ रुपये मूल्य की शराब, मादक पदार्थ और नकदी बरामद की गई। तेलंगाना में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत