1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IIM लखनऊ के 453 स्टूडेंट को 4 दिन में मिले 463 ऑफर

IIM लखनऊ के 453 स्टूडेंट को 4 दिन में मिले 463 ऑफर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2015 08:35 am IST,  Updated : Oct 21, 2015 04:18 pm IST

लखनऊ: आईआईएम लखनऊ ने साल 2015 की प्लेसमेंट प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक करीब 453 विद्यार्थियों को 144 कंपनियों से 463 ऑफर मिले और यह सारी चयन प्रक्रिया 4 दिन के

IIM लखनऊ के 453 स्टूडेंट को...- India TV Hindi
IIM लखनऊ के 453 स्टूडेंट को 4 दिन में मिले 463 ऑफर

लखनऊ: आईआईएम लखनऊ ने साल 2015 की प्लेसमेंट प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक करीब 453 विद्यार्थियों को 144 कंपनियों से 463 ऑफर मिले और यह सारी चयन प्रक्रिया 4 दिन के भीतर पूरी हो गई। इस तरह भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ (IIML) ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए शत प्रतिशत ग्रीष्मकालीन ‘प्लेसमेंट’ का नया रिकॉर्ड बनाया है।

IIML की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट में शत प्रतिशत का आंकड़ा हासिल हुआ है। यह कार्य रिकॉर्ड 4 दिन में हुआ और IIML ने अपना ही पूर्व का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये कुल 457 छात्र छात्राओं का 31वां बैच था। भर्ती अभियान में 157 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया।

इन कंपनियों ने बिक्री एवं विपणन, वित्त, कारोबार विकास के क्षेत्र में ज्यादा भर्तियां कीं और छात्र छात्राओं को आकषर्क पैकेज की पेशकश की। परिचालन, आपूर्ति चेन, सामान्य प्रबंधन, सिस्टम्स एवं आईटी, बाजार अनुसंधान और मानव संसाधन के क्षेत्र से पढ़ाई पूरी करने वालों को भी आकषर्क पेशकश की गई।

किन कंपनियों ने दिए ऑफर-

IIM के स्टूडेंट को बेहतरीन पैकेज ऑफर करने वाली कंपनियों में ABG, एसेंचर मैनेजमेंट कंसल्टिंग, अमेजन, बार्कले, बीसीज, क्वॉगनीजेंट बिजनेस कंसल्टिंग, डिलाइट, HDFC बैंक, KPMG, McKinsey, रिलायंस इंडस्ट्री, सैमसंग, स्नैपडील और स्टार टीवी।

इस बार दिखे नए रिक्रूटर-

IIM में इस बार के प्लेसमेंट में 43 नए रिक्रूटर देखने को मिले जिसमें से करीब 60 फीसदी सेल्स एवं मार्केटिंग, फाइनेंस और ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े हुए थे। इसके अलावा भी कंसल्टिंग, सिस्टम एवं आईटी, जनरल मैनेजमेंट, मीडिया और आटोमोटिव क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां भी शामिल थीं। हालांकि प्रमुख भूमिकाओं में विपणन, फाइनेंस और ई-कॉमर्स की कंपनियां शामिल थीं।

किस हिस्से से मिला कितने फीसदी प्लेसमेंट-

जनरल मैनेजमेंट- 7 फीसदी

सिस्टम एंड आईटी- 10 फीसदी

ई-कॉमर्स- 15 फीसदी

कंसल्टिंग-   21 फीसदी

फाइनेंस- 22 फीसदी

सेल्स एंड मार्केटिंग- 25 फीसदी

देश में फिलहाल 5 IIM

आईआईएम अहमदाबाद IIM-A

आईआईएम बेंगलुरु IIM-B

आईआईएम कोलकाता IIM-K

आईआईएम इंदौर IIM-I

आईआईएम लखनऊ IIM-L

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत