1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IIT कानपुर के प्रोफेसर प्रमोद प्रमोद सुब्रमण्यम ने फांसी लगाकर दी जान

IIT कानपुर के प्रोफेसर प्रमोद प्रमोद सुब्रमण्यम ने फांसी लगाकर दी जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 08:04 pm IST

आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

IIT कानपुर के प्रोफेसर...- India TV Hindi
IIT कानपुर के प्रोफेसर प्रमोद प्रमोद सुब्रमण्यम ने फांसी लगाकर दी जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कानपुर: आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आईआईटी कैंपस में ही प्रोफेसर ने खुदकुशी की। आईआईटी प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में किसी तरह के सुसाइड नोट नहीं मिलने की बात पुलिस कह रही है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आईआईटी कैंपस की ये पूरी घटना है।

बता दें कि कोरोना के कारण कैंपस बंद है और वह इन दिनों अकेले रह रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे तक उन्होंने अपने सहयोगियों से बात की थी। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं चला। आईआईटी निदेशक अभय करंदीकर ने निधन पर शोक जताया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत