1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Alert: उत्तर भारत में कंपकंपी छुड़ाती रहेगी ठंड! दिल्ली NCR में चार डिग्री तक लुढ़केगा पारा

IMD Alert: उत्तर भारत में कंपकंपी छुड़ाती रहेगी ठंड! दिल्ली NCR में चार डिग्री तक लुढ़केगा पारा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2021 12:02 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 12:38 pm IST

IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में न्यनूतम तापमान फिर एक बार घटकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

IMD Alert: उत्तर भारत में...- India TV Hindi
IMD Alert: उत्तर भारत में कंपकंपी छुड़ाती रहेगी ठंड! दिल्ली NCR में चार डिग्री तक लुढ़केगा पारा Image Source : FILE

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में शनिवार को न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोहरे (Fog) की वजह से कुछ हिस्सों में दृश्यता का स्तर गिरकर 300 मीटर तक पहुंच गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

पढ़ें- बकरी को लेकर हुआ भयंकर विवाद, बेहद मामूली थी वजह, दो को गंवानी पड़ी जान

पढ़ें- रेलवे ने दी गुड न्यूज! किया कई नई ट्रेनों का ऐलान, ये रही पूरी डिटेल

'दिल्ली में चार डिग्री तक पहुंचेगा पारा'
राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वी हवाओं और बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बह रही उत्तर पश्चिमी हवाओं की तुलना में पूर्वी हवाएं कम ठंडी हैं। वहीं बादल की वजह से कुछ अवरक्त किरणों के वापस धरती की तरफ लौटने से न्यूनतम तापमाम में बढ़ोतरी हुई है।

पढ़ें- Aero India 2021: 3 फरवरी से हो रहा है शुरू, आसमान में दिखेगी हिंदुस्तान की ताकत
पढ़ें- मायावती को बड़ा झटका! विधायक ने बदली पार्टी

श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में न्यनूतम तापमान फिर एक बार घटकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाली सर्द, शुष्क हवाओं की वजह से सोमवार तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।"

पढ़ें- कब होंगे यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम? ये रही पूरी जानकारी
पढ़ें- Kisan Andolan: हरियाणा पुलिस ने छुट्टियां रद्द की, ट्रैक्टर रैली को देखते हुए लिया गया फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत