1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इन इलाकों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

इन इलाकों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2021 08:26 am IST,  Updated : Feb 17, 2021 08:46 am IST

मौसम विभान ने जिन इलाकों के लिए ऐसा अनुमान जताया है, उनमें पूर्व मध्य प्रदेश के छिंदवारा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, बालाघाट जबकि विदर्भ महाराष्ट के नागपुर, भंडारा, गोंदिया जिले शामिल हैं।

IMD predicts thunderstorm lightning hailstorm rain  Chhindwara Seoni Betul Balaghat Nagpur Bhandara - India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP (FILE)

नई दिल्ली. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में आंधी, बिजली गरजने, ओले गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभान ने जिन इलाकों के लिए ऐसा अनुमान जताया है, उनमें पूर्व मध्य प्रदेश के छिंदवारा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, बालाघाट जबकि विदर्भ महाराष्ट के नागपुर, भंडारा, गोंदिया जिले शामिल हैं। IMD ने बताया कि Peninsular India पर हवा के रुकने के प्रभाव की वजह से ऐसा होने की संभावना है।

पढ़ें- खुशखबरी! भारतीय रेलवे 22 फरवरी से चलाने जा रहा है 35 नई unreserved special trains, ये रही लिस्ट

पढ़ें- कश्मीर: 31 साल बाद खुला शीतल नाथ मंदिर, हिंदुओं ने लोकल मुस्लिमों के बारे में कही ये बात

IMD ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश औऱ विदर्भ में गरज / बिजली / ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बाद में, wind discontinuity zone के दक्षिण-पश्चिम में शिफ्ट होने की संभावना के के कारण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 17 -18 फरवरी के दौरान गरज / बिजली / ओलावृष्टि की गतिविधियां होने की संभावना है।

पढ़ें- तस्वीरें: लद्दाख में पैंगोंग झील के पास से वापस लौटते चीन के सैनिक
पढ़ें- रिहाना का षडयंत्र या पब्लिसिटी स्टंट? नग्न अवस्था में भगवान गणेश का लॉकेट पहना

हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 21 फरवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।  मनमोहन सिंह ने कहा कि आदिवासी जिला लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया ऐसा काम, जानकार करने लगेंगे तारीफ
पढ़ें- राकेश टिकैत को पसंद नहीं आया कांग्रेस नेता का शराब वाला बयान, कही बड़ी बात

उन्होंने बताया कि कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 1.8, 6.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शिमला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान ऊना में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।