1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: 2-3 दिन में दस्तक देने वाला है मानसून, मौसम विभाग ने कहा- आज रात भी हो सकती है बारिश

दिल्ली: 2-3 दिन में दस्तक देने वाला है मानसून, मौसम विभाग ने कहा- आज रात भी हो सकती है बारिश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2019 02:56 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 03:05 pm IST

दिल्ली वालों को गर्मी के राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून दिल्ली पहुंचने वाला है।

IMD says Monsoon likely to hit delhi in next 2 to 3 days...- India TV Hindi
IMD says Monsoon likely to hit delhi in next 2 to 3 days (Representative Image) Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिन में दिल्ली में मानसून आ सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में बादल छाने और हल्की बारिश होने का भी अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

वहीं, मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछेक जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। 

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ऊपर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में मानसून की दस्तक ही दिल्ली को गर्मी से राहत दे सती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत