1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई में आसमान से बरसी आफत, सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक पानी-पानी, अगले 24 घंटे भीषण बारिश की चेतावनी

मुंबई में आसमान से बरसी आफत, सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक पानी-पानी, अगले 24 घंटे भीषण बारिश की चेतावनी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2019 10:29 am IST,  Updated : Jul 01, 2019 11:27 am IST

देश के कई हिस्सों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों में बारिश के बाढ़ जैसे हालात हैं, कई नदियां उफान पर हैं, सड़कों से लेकर गलियां तक बारिश के पानी में डूबीं।

Mumbai Rains- India TV Hindi
Mumbai Rains

देश के कई हिस्सों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों में बारिश के बाढ़ जैसे हालात हैं, कई नदियां उफान पर हैं, सड़कों से लेकर गलियां तक बारिश के पानी में डूबीं। लेकिन सबसे बुरा हाल आर्थिक राजधानी मुंबई का है। यहां पिछले चार दिनों से बारिश हो रही हैं। वही पिछले 24 घंटों से भीषण बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह से मुंबई में आम जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। मुंबई हवाई अड्डे पर भी उड़ाने 25 से 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। हालांकि बारिश की वजह से किसी फ्लाइट के कैंसिल होने या फिर डायवर्ट होने की खबर नहीं है। 

आज सोमवार होने के चलते लोगों को ज्‍यादा परेशानी आ रही है। मुंबई लोकल ट्रेनों के ट्रैक पर पानी भरा है। ऐसे में लोकल ट्रेनें 15 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं सड़कों पर हर जगह पानी भरा हुआ है। भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को उठाना पड़ रहा है। पानी भरने के कारण उन्हें उसी हाल से गुजर कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। 

इन इलाकों में हालात गंभीर 

मुंबई के कई इलाके इस समय टापू बने हुए हैं। शहर के बोरीवली, कांदिवली, गोरेगांव, अंधेरी, सांताक्रुज, दादर जैसे जगहों पर तेज़ बारिश हो रही है। इसके साथ ही ईस्टर्न सबर्ब में सायन, घाटकोपर,विक्रोली,चेम्बूर जैसे जगहों पर भी बारिश हो रही हैं। वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेन समय से चल रही है। लेकिन सेंट्रल लाइन पर लोकल 10 मिनट और हार्बर लाइन पर लोकल 15 मिनट देरी से चल रही है।

 

बीती रात से 361 मिमी बारिश 

मुंबई में बीती रात से लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कल रात से मुंबई में 361एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है1 वहीं सुबह 4 से 5 बजे के बीच भीषण बारिश हुई। इस दौरान मात्र एक घंटे में ही 100 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव बारिश को लेकर मुंबई पुलिस ने एडवायजरी जारी की। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र