1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान, मैदान में चार डिग्री तक गिर सकता है पारा, IMD ने जताया अनुमान

कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान, मैदान में चार डिग्री तक गिर सकता है पारा, IMD ने जताया अनुमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2021 11:53 am IST,  Updated : Jan 22, 2021 11:53 am IST

पुरवाई हवाएं बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले कम सर्द होती हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से हालांकि न्यूनतम तापमान फिर चार डिग्री तक गिर सकता है।

IMD snowfall alert in jammu kashmir himachal pradesh uttarakhand weather forecast minimum temperatur- India TV Hindi
कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान, मैदान में चार डिग्री तक गिर सकता है पारा Image Source : PTI

नई दिल्ली. शुक्रवार को राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे (Fog) के कारण यातायात (traffic) भी प्रभावित हुआ। इसकी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने। IMD ने बताया कि हल्का कोहरा छाने से सफदरजंग और पालम में दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई।

पढ़ें- कब होंगे यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम? ये रही पूरी जानकारी

पढ़ें- Kisan Andolan: हरियाणा पुलिस ने छुट्टियां रद्द की, ट्रैक्टर रैली को देखते हुए लिया गया फैसला

ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद
नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पुरवाई हवाएं चलने और बादल छाने से रविवार तक न्यूनतम तापमान के नौ डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। IMD के स्थानीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "राष्ट्रीय राजधानी में पुरवाई हवाएं चलने लगी हैं। बादल छाने से शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।"

पढ़ें- उत्तर रेलवे ने दी सौगात, इन रूट पर चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, यहां है पूरी जानकारी
पढ़ें- भारत-अमेरिका संबंधों पर बायडेन सरकार की तरफ से की कही गई अहम बात

पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान
पुरवाई हवाएं बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले कम सर्द होती हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से हालांकि न्यूनतम तापमान फिर चार डिग्री तक गिर सकता है। उन्होंने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली सर्द, शुष्क हवाओं से सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।"

पढ़ें- जब राबड़ी देवी के आवास के बाहर भिड़ गए 'वर्दी वाले', देखिए वीडियो, समझिए क्या है मामला
पढ़ें- IMD Alert: यहां पर फिर हो सकती है बर्फबारी और बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका

यूपी में अगले हफ्ते और बढ़ सकती है ठंड
उत्तर प्रदेश में आने वाले दो-तीन दिनों तक राहत के बाद ठंड में फिर इजाफा होने की संभावना है। आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक-दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होगी लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जाएगी। ऐसी सर्दी अगले पूरे हफ्ते तक रहने की संभावना है।

पढ़ें- रेलवे ने किया नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए रूट, टाइम और स्टॉपेज
पढ़ें- चोरी के नए-नए आईडिया खोज रहे हैं चोर! अब PPE Kit पहनकर की चोरी, उड़ाया 25 किलो सोना, देखिए वीडियो

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्सों के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज मंडल में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इस अवधि में इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है, कुछ स्थानों पर कोहरा गिर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत