1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Alert: माउंट आबू में पारा शून्य से 4 डिग्री नीचे, -11 डिग्री में जम गया कश्मीर, मौसम विभाग ने की डराने वाली बात

IMD Alert: माउंट आबू में पारा शून्य से 4 डिग्री नीचे, -11 डिग्री में जम गया कश्मीर, मौसम विभाग ने की डराने वाली बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2021 01:23 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 01:23 pm IST

उत्तर भारत इस समय सर्दी के भयंकर प्रकोप से गुजर रहा है। कश्मीर में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में भी शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : PTI

IMD Weather Update: उत्तर भारत इस समय सर्दी के भयंकर प्रकोप से गुजर रहा है। कश्मीर में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में भी शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी है और विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान की हिल स्टेशनमाउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं कश्मीर की बात करें तो उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में उत्तर तथा मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश के कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में रविवार को बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस बीच, उत्तर प्रदेश में अपने खेत में सिंचाई करते हुए 45 वर्षीय किसान की कथित रूप से ठंड लगने से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवा बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालय से आ रहीं उत्तर-पश्चिमी पवनों की भांति ठंडी नहीं होतीं जबकि बादल छाए रहने की वजह से तापमान में वृद्धि होती है।

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी भागों में चुरू और भीलवाड़ा में रविवार रात न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पिलानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, अलवर में 6.4 डिग्री तथा बूंदी में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

IMD Alert
Image Source : PTIIMD Alert

जम्मू कश्मीर में हड्डियां जमा देने वाली ठंड 

कश्मीर घाटी जम्ममें सप्ताहांत में बर्फबारी के बाद ज्यादातर इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है और न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया। वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकरनाग में तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

IMD Alert
Image Source : PTIIMD Alert

इन राज्यों के लिए अलर्ट 

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से 25 जनवरी से शुष्क उत्तर-पश्चिमी पवनें जोर पकड़ने लगेंगी। अगले तीन-चार दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और इससे लगे मध्य तथा पश्चिमी भारत के हिस्सों में इनका प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में बर्फबारी हुई जबकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केन्द्र केलोंग राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शीतलहर के बीच मौसम शुष्क रहा। राज्य के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाया रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''किशनपुर थाना इलाके के मेहरौली गांव में 45 वर्षीय किसान कामता निषाद की अपने खेत में सिंचाई करते वक्त कथित रूप से ठंड लगने से मौत हो गई।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत