1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंफाल में दो बम विस्फोट, असम राइफल्स के तीन जवानों सहित चार लोग घायल

इंफाल में दो बम विस्फोट, असम राइफल्स के तीन जवानों सहित चार लोग घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2019 10:22 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 10:22 am IST

प्रांतीय राजधानी इंफाल के बीचोबीच भीड़-भाड़ वाले इलाके में कुछ ही मिनट के अंतर पर हुए दो बम विस्फोटों में गुरुवार को असम राइफल्स के तीन जवानों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए।

इंफाल में दो बम विस्फोट, असम राइफल्स के तीन जवानों सहित चार लोग घायल- India TV Hindi
इंफाल में दो बम विस्फोट, असम राइफल्स के तीन जवानों सहित चार लोग घायल

इंफाल: प्रांतीय राजधानी इंफाल के बीचोबीच भीड़-भाड़ वाले इलाके में कुछ ही मिनट के अंतर पर हुए दो बम विस्फोटों में गुरुवार को असम राइफल्स के तीन जवानों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा मालूम होता है कि दोनों विस्फोट प्रतिबंधित उग्रवादी समूह ने किए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट इंफाल पोलोग्राउंड के पास शाम छह बजकर बीस मिनट पर हुआ। इसके आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि हमले के बाद सुरक्षा बलों ने जामातलाशी और सत्यापन तेज कर दिया है। 

सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने घायलों से अस्पताल में भेंट की और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की बात कही। घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस से अर्द्धसैनिकों बलों के साथ मिलकर काम करने को कहा, ताकि भविष्य में ऐसे हमलों से बचा जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत