1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 31 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

31 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2016 08:52 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 08:55 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

कोलकता: निर्माणधीन फ्लाईओवर गिरा, 10 की मौत, 150 के दबे होने की आशंका

कोलकाता में निर्माणधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। आगे पढ़ें

मोदी बोले, दुनिया में फैले आर्थिक संकट के बीच आशा की किरण है हिन्दुस्तान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बेल्जियम दौरे के दौरान कहा कि आज दुनिया में सभी देशों की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से हिल चुकी है। आज पूरी दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही है। आगे पढ़ें

पठानकोट हमला: SP सलविंदर सिंह से पाक JIT करेगी पूछताछ

पठानकोट आतंकवादी हमले के बाद शक के घेरे में आए गुरदासपुर के निलंबित पुलिस अधीक्षक (SP) सलविंदर सिंह से गुरुवार को पाकिस्तान से आए संयुक्त जांच दल पूछताछ करनेवाली है। आगे पढ़ें

कर्नाटक: 12वीं का केमिस्ट्री का पेपर लीक, फिर परीक्षा रद्द

कर्नाटक में आज दस दिनों में दूसरी बार 12 वीं कक्षा के रसायन शास्त्र का प्रश्नपत्र लीक हो गया जिसके कारण परीक्षा को रद्द करने पर बाध्य होना पड़ा और माता-पिता एवं छात्रों ने इसका कड़ा विरोध किया। आगे पढ़ें 

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

‘गर्भपात कराने वाली महिलाओं को मिलनी चाहिये सजा’

अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से विवादित बयान देते हुये कहा है कि गैर कानूनी रुप से गर्भपात कराने वाली महिलाओं को दंडित किया जाना चाहिये। आगे पढ़ें

पाकिस्तान को चरमपंथियों से बलपूर्वक निपटना होगा: अमेरिकी अखबार

अमेरिका के दैनिक अखबार द वाशिंगटन पोस्ट ने आज कहा कि लाहौर में हुए भयावह आत्मघाती हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को चरमपंथियों से बलपूर्वक निपटना चाहिए और इस दौरान किसी को भी छूट नहीं दी जानी चाहिए। फिर चाहे वे चरमपंथी कश्मीर की आजादी के लिए ही क्यों न काम कर रहे हों। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

सोने में 30 साल की सबसे बड़ी तिमाही तेजी

सोने की कीमतों में पिछले 30 वर्षों की सबसे बड़ी तिमाही तेजी देखने को मिली है। 2016 के शुरुआती तीन महीने के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत में 15.6 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें

विमान यात्रियों को नहीं भरना होगा अब सीमाशुल्‍क फॉर्म

भारत में आने वाले विमान यात्रियों के पास यदि ऐसा कोई सामान नहीं है, जिस पर उन्हें सीमा शुल्क का भुगतान करना है, तो उन्हें अब सीमा शुल्क घोषणापत्र फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो रही है। आगे पढ़ें

दिल्‍ली-एनसीआर में 30 अप्रैल तक नहीं होगा बड़ी SUV का रजिस्‍ट्रेशन

दिल्‍ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने ट्रकों को छोड़कर 2,000 सीसी क्षमता से अधिक के डीजल वाहनों के रजिस्‍ट्रेशन पर 30 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में डीजल से संचालित सभी टैक्सियों को सीएनजी में तब्दील करने के लिए समयसीमा भी एक महीने के लिए बढ़ा दी है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

'नीरजा' के बाद सोनम कपूर को फिल्म की तलाश

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को फिल्म 'नीरजा' में बेहतरीन अभिनय करने के बाद अब तक किसी भी फिल्म में देखा गया है और न ही ऐसी कोई खबर है कि वह किसी फिल्म में नजर आ रही हैं। सोनम इन दिनों किसी अच्छी फिल्म की स्क्रीप्ट के इंतजार में हैं। आगे पढ़ें

धोती पहने नाचते दिखे सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। यह फिल्म अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। हाल ही में फिल्म के सेट से सलमान खान की तस्वीर लीक हुई है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

टीम इंडिया 20 ओवर 192/2, वेस्टइंडीज को मिला 193 का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में वेस्टइंडीज के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 192 रन बनाए। आगे पढ़ें

इंडियन ओपन : सायना, सिंधु जीती, पुरुष चुनौती समाप्त

मौजूदा चैंपियन सायना नेहवाल ने बुधवार को आसान जीत के साथ इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन गत चैंपियन के श्रीकांत सहित भारतीय पुरुष खिलाड़ी पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत