1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान को चरमपंथियों से बलपूर्वक निपटना होगा: अमेरिकी अखबार

पाकिस्तान को चरमपंथियों से बलपूर्वक निपटना होगा: अमेरिकी अखबार

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2016 11:43 am IST,  Updated : Mar 31, 2016 11:43 am IST

द वाशिंगटन पोस्ट ने आज कहा कि लाहौर में हुए भयावह आत्मघाती हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को चरमपंथियों से बलपूर्वक निपटना चाहिए और इस दौरान किसी को भी छूट नहीं दी जानी चाहिए।

lahore attack- India TV Hindi
lahore attack

वाशिंगटन: अमेरिका के दैनिक अखबार द वाशिंगटन पोस्ट ने आज कहा कि लाहौर में हुए भयावह आत्मघाती हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को चरमपंथियों से बलपूर्वक निपटना चाहिए और इस दौरान किसी को भी छूट नहीं दी जानी चाहिए। फिर चाहे वे चरमपंथी कश्मीर की आजादी के लिए ही क्यों न काम कर रहे हों।

अखबार ने एक संपादकीय में कहा, अब तक पाकिस्तान को यह बात सीख लेनी चाहिए थी कि सबसे अच्छा तरीका ऐसे चरमपंथियों को बर्दाश्त करना या उनके साथ समझौता करने का नहीं है, तरीका तो उनसे बलपूर्वक निपटने का होना चाहिए। यह संपादकीय लाहौर हमले के 3 दिन बाद प्रकाशित हुआ है।  ईस्टर संडे के मौके पर हुए हमले में ईसाइयों को निशाना बनाया गया था। इस विस्फोट में 29 बच्चों समेत कुल 72 लोग मारे गए थे।

अखबार ने कहा, उन जिहादियों को छूट नहीं दी जा सकती, जो पाकिस्तान के अभिजात्य वर्ग द्वारा पोषित किए जाने वाले उद्देश्यों के लिए लड़ते हैं। इनमें कश्मीर को भारतीय शासन से आजादी दिलाने या अफगान सरकार से तालिबान को लड़ाने जैसे उद्देश्य शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश