1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 10 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

10 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2016 07:21 pm IST,  Updated : Apr 10, 2016 07:21 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.8

दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में भी भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। आगे पढ़ें

CM नीतीश कुमार बने जेडीयू अध्यक्ष, शरद यादव की जगह ली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को जनता दल युनाइटेड (JDU) के नए अध्यक्ष चुने गए। यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को ने सर्वसम्मति से पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। आगे पढ़ें

NIT जा रहे अनुपम खेर को श्रीनगर हवाईअड्डे पर रोका गया

श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) के प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने रविवार सुबह श्रीनगर हवाईअड्डे पर रोक लिया। आगे पढ़ें

संसद के एनेक्सी भवन में लगी आग, JDU की चल रही थी बैठक

संसद के एनेक्सी भवन की दूसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद भवन में काम कर रहे लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है। आगे पढ़ें

कोल्लम के पुत्तिंगल मंदिर के अलावा इन धार्मिक स्थलों में भी हुए थे दर्दनाक हादसे, जानिए

केरल के कोल्‍लम जिले के पुत्तिंगल मंदिर में आज सुबह करीब 3 बजे आतिशबाजी की वजह से भीषण आग लगने से करीब 84 लोगों की मौत हुई और करीब 200 लोगों से ज्यादा घायल हो गए है। मां का यह मंदिर पूरी दुनिया में अतिशबाजी के लिए फेमस है। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें

कोल्लम आग: सरकार ने पटाखों के भंडारण की जांच के लिए टीम भेजी

केन्द्र सरकार ने कोल्लम के पुत्तिंगल देवी मंदिर परिसर में पटाखों के प्रयोग और भंडारण की जांच के लिए विस्फोटक सुरक्षा संगठन ‘पीईएसओ’ के मुख्य नियंत्रक को भेजा है। इस हादसे में 102 लोगों की मौत हो गई जबकि 280 से अधिक घायल हो गये।

पाकिस्तान ने केरल मंदिर त्रासदी पर दुख जताया

पाकिस्तान ने आज केरल के मंदिर में भीषण आग त्रासदी पर ‘गहरा दुख’ जताया जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि मंदिर में आग लगने के कारण लोगों की मौत पर पाकिस्तान के लोग और सरकार गहरा दुख जताती हैं।

बिजनेस की खबरें

एक साल तक विदेश रहने के बाद घर लौटने पर कुछ वस्तुओं पर लगेगा 15 फीसदी का शुल्क

एक साल तक विदेश रहने के बाद घर लौटने वाले भारतीयों को कलर टीवी, होम थियेटर सिस्टम तथा सर्राफा और अन्य आभूषण लाने पर 15 फीसदी का शुल्क चुकाना होगा। आगे पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे खंड को 15 दिन में मिल सकती है मंत्रिमंडल की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल राष्ट्रीय राजधानी में यातायात जाम की समस्या से निजात के लिए दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर यूपी गेट से डासना तक सड़क चौड़ीकरण योजना के प्रस्ताव को 15 दिनों में मंजूरी दे सकता है। आगे पढ़ें

पनामा दस्तावेज विवाद के बाद कैमरन ने अपना व्यक्तिगत आयकर रिटर्न जारी किया

बढ़ते दबाव के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज अपना व्यक्तिगत आयकर रिटर्न जारी किया। साथ ही पनामा दस्तावेज मामले की जांच के लिए एक नए कार्यबल का गठन किया। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें

प्रियदर्शनी चटर्जी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड

दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी को एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का विजेता घोषित किया गया है। फिल्मी सितारों और फैशन की दुनिया से भरी हस्तियों के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इसकी घोषणा की।

प्रियंका को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने चुना 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री'

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से 'वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रियंका को फाउंडेशन की ओर से दूसरी बार पुरस्कार दिया जा रहा है। 2011 में 'सात खून माफ' के लिए भी उन्हें पुरस्कार मिला था।

खेल की खबरें

अश्विन ने कई मौकों पर मुझे मुश्किल से बाहर निकाला है: धोनी

भारत के सीमित ओवर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि इस गेंदबाज ने कई मौकों पर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला है। आगे पढ़ें

रोहित शर्मा ने कहा, हमारा स्कोर थोड़ा कम रह गया

गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र के पहले मैच में पदार्पण कर रही राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए। आगे पढ़ें

आईपीएल मैचों का स्थल बदलना सूखे का हल नहीं: धोनी

सूखा ग्रस्त महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर चल रहे हंगामे के बीच भारत के सीमित ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैचों का स्थल बदलना इस स्थायी संकट का हल नहीं है क्योंकि इसके दीर्घ कालिक समाधान की जरूरत है। आगे पढ़ें
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत