1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोल्लम के पुत्तिंगल मंदिर के अलावा इन धार्मिक स्थलों में भी हुए थे दर्दनाक हादसे, जानिए

कोल्लम के पुत्तिंगल मंदिर के अलावा इन धार्मिक स्थलों में भी हुए थे दर्दनाक हादसे, जानिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2016 09:57 am IST,  Updated : Apr 10, 2016 10:00 am IST

धार्मिक स्थलों में ऐसी घटनाएं कई सालों से हो रही है। जिसके कारण वहां पहुचनें वाले लोग असमय ही काल के ग्रास में समा रहे है। हम आपको अपनी खबर में कई वर्षों से हो रही प्रमुख घटनाओं के बारें में बता रहे है। जानिए धार्मिक स्थलों में कहां कैसे और कब घटनाएं

puttingal-temple- India TV Hindi
puttingal-temple

नई दिल्ली: केरल के कोल्‍लम जिले के पुत्तिंगल मंदिर में आज सुबह करीब 3 बजे आतिशबाजी की वजह से भीषण आग लगने से करीब 84 लोगों की मौत हुई और करीब 200 लोगों से ज्यादा घायल हो गए है। मां का यह मंदिर पूरी दुनिया में अतिशबाजी के लिए फेमस है।

ये भी पढ़े-

 

यह एक ऐसा मंदिर है। जहां पर हर नवरात्र को अतिशबाजी की प्रतियोगिता रखी जाती है। जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग यहां एकत्रित होते है। लेकिन किसे पता था कि यद दर्दनाक हादसा होगा। जिसमें किसी को अपने मां, बहन तो किसी को अपने बेटे से हाथ धोना पडेगा। यह घटना कोई पहली बार नहीं हुी है जिसमें कई लोगों की मृत्यु हुई है।

धार्मिक स्थलों में ऐसी घटनाएं कई सालों से हो रही है। जिसके कारण वहां पहुचनें वाले लोग असमय ही काल के ग्रास में समा रहे है। हम आपको अपनी खबर में कई वर्षों से हो रही प्रमुख घटनाओं के बारें में बता रहे है। जानिए धार्मिक स्थलों में कहां कैसे और कब घटनाएं हुई।

25  अगस्त 2014

मध्य प्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट के कामतनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई। जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत और करीब 60 लोग घायल हुए थे। इस हादसें में मरने वालों में सबसे ज्यादा सख्यां महिलाओं की थी। सोमवती आमवस्या के चलते मंदिर में बड़े स्तर पर पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी।

13 अक्टूबर 2013
मध्य प्रदेश के दतिया जिले से लगभग 60 किलोमीटर दूर रतनगढ़ स्थित मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दर्शन के लिए दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालु आए थे। पुल से गुजरने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी। जिसमें करीब 115 लोग मारे गए थें। जिसमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। इस दर्दनाक हादसे में कई लाश तो पुल में ही बिछ गई थी।

अगली स्लाइड में पढ़े और दर्दनाक हादसों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत