1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोल्लम के पुत्तिंगल मंदिर के अलावा इन धार्मिक स्थलों में भी हुए थे दर्दनाक हादसे, जानिए

कोल्लम के पुत्तिंगल मंदिर के अलावा इन धार्मिक स्थलों में भी हुए थे दर्दनाक हादसे, जानिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2016 09:57 am IST,  Updated : Apr 10, 2016 10:00 am IST

धार्मिक स्थलों में ऐसी घटनाएं कई सालों से हो रही है। जिसके कारण वहां पहुचनें वाले लोग असमय ही काल के ग्रास में समा रहे है। हम आपको अपनी खबर में कई वर्षों से हो रही प्रमुख घटनाओं के बारें में बता रहे है। जानिए धार्मिक स्थलों में कहां कैसे और कब घटनाएं

kripal maharaj ashram inpratapgarh
kripal maharaj ashram inpratapgarh

4 मार्च 2010
उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में कृपालु महाराज आश्रम में प्रसाद वितरण के समय मची भगदड़ से कम से कम 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कम से कम 15 लोग घायल हो गए थे।

दिसंबर, 2009
गुजरात में धौराजी के श्रीनाथजी मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन मची भगदड़ से करीब 9 लोगों की मौत हुई थी और कम से कम 15 से ज़्यादा घायल हुए थे।

30 सितंबर 2008
राजस्थान के जोधपुर में चामुंडा देवी मंदिर में किसी के द्वारा बम विस्फोट की अफवाह फैलाने से भगदड़ मच गई। जिसके कारण करीब 250 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

03 अगस्त 2008
हिमाचल प्रदेश  में स्थित नैना देवी मंदिर श्रावण अष्टमी के दिन अधिक भीड़ थी। दूसरी और भारी बारिश के कारण एक दीवार ढह गई। जिसमें डर के कारण लोगों के बीच भगदड़ मच गई और करीब 150 लोगों की मौत हो  गई।

अगली स्लाइड में पढ़े और दर्दनाक हादसों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत