राष्ट्रीय खबरें
विजय माल्या के खिलाफ पहली कार्रवाई, ED की अर्जी के बाद सस्पेंड हुआ पासपोर्ट
करीब 9,400 करोड़ रूपए के कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से बार-बार भेजे गए समन को धता बता रहे उद्योगपति विजय माल्या को आज उस वक्त करारा झटका। आगे पढ़े
पेट्रोल 74 पैसे और डीजल 1.30 रुपए प्रति लीटर सस्ता, आधी रात से लागू होंगी नई दरें
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की है। तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 1.30 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम में 74 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। आगे पढ़े
UP बीजेपी अध्यक्ष का विवादास्पद पोस्टर, खुद बने 'कृष्ण' और विपक्षी नेता बने कौरव
यूपी चुनाव से पहले यूपी बीजेपी के अध्यक्ष का एक हैरान करने वाला पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है जबकि उनके विरोधियों को कौरव बताते हुए यूपी का चीरहरण करते दिखाया गया है। आगे पढ़े
Odd-Even फॉर्मूला: दूसरे चरण के शुरुआती 5 घंटों में कटे 511 चालान
सम-विषम के दूसरे चरण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली यातायात पुलिस ने आज सुबह शुरुआती पांच घंटों में 500 से अधिक व्यक्तियों के चालान काटे हैं। आगे पढ़े
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में आई खराबी, मेट्रो सेवाओं में कटौती
राजधानी दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होने के कुछ घंटे बाद ही आज दिलशाद गार्डन और रिठाला स्टेशन को जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाओं में कटौती कर दी गई। आगे पढ़े
अंतरराष्ट्रीय खबरें
भारत का चीन को करारा जवाब, आतंकवादियों के पक्ष में हो रहा 'गोपनीय वीटो' का इस्तेमाल
पिछले दिनों भारत की ओर से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने पर चीन ने इसका विरोध करते हुए वीटो का इस्तेमाल किया था। आगे पढ़े
हिलेरी क्लिंटन और सैंडर्स ने ब्रुकलिन बहस में दिखाए तीखे तेवर
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स के बीच न्यूयार्क के ब्रुकलिन में गुरुवार रात अंतिम बहस हुई। आगे पढ़े
महिला पत्रकार ने व्लादिमीर से पूछा निजी जीवन से जुड़ा सवाल, पुतिन कर सकते हैं दूसरी शादी!
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बोले हैं। एक पत्रकार वार्ता के दौरान जब एक महिला पत्रकार ने फर्स्ट लेडी के बारे में सवाल पूछा तो पुतिन ने बेबाकी से जवाब दिया। आगे पढ़े
बिजनेस की खबरें
गूगल की फ्री Wi-Fi सेवा मिलेगी नौ और रेलवे स्टेशनों पर, रविवार को भुवनेश्वर स्टेशन पर होगी शुरुआत
भारतीय रेलवे रेल यात्रियों को हाई स्पीड इंटरनेट नेटवर्क की सुविधा का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत 17 अप्रैल को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर गूगल की फ्री वाईफाई सेवा की शुरुआत की जाएगी। आगे पढ़े
इस साल हुआ है तगड़ा इंक्रीमेंट, तो इस तरह करें इंवेस्टमेंट की प्लानिंग
आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो आपको अप्रैल के महीने का इंतजार जरूर ही रहता होगा। क्योंकि इसी महीने आपको नौकरी में तरक्की मिलती और आपका Salary इंक्रीमेंट लगता है। आगे पढ़े
एंटरटेनमेंट की खबरें
‘फैन’ फिल्म रिव्यू: शाहरुख का डबल धमाल, जरूर देखें
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फैन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के अभिनय से सजी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। आगे पढ़े
अंगूरी भाभी पर नहीं लगेगा बैन
एंडटीवी के चर्चित हास्य धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' की अंगूरी भाभी का किरदार काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में मुख्य किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे (अंगूरी भाभी) का शो के प्रोडयूसर के साथ झगडा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आगे पढ़े
इस फिल्म में भूत बनकर डराने आ रही हैं अनुष्का
बॉलीवुड अभिनेत्री अनु्ष्का शर्मा ने अभिनय के साथ-साथ फिल्म ‘एनएच 10’ में बतौर निर्माता कदम रखा था। इसकी कामयाबी से खुश अनुष्का अब जल्द ही फिल्म 'फिल्लौरी' का निर्माण करती हुई नजर आएंगी। आगे पढ़े
खेल की खबरें
अजलान शाह कप: भारत के लिए करो या मरो की स्थिति, मलेशिया से पाना होगा पार
अभी तक मिला जुला प्रदर्शन करती आ रही भारतीय हॉकी टीम आज शुक्रवार को सुल्तान अजलान शाह कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में मलेशिया से भिड़ेगी जहां उसका एक मात्र लक्ष्य जीत ही होगा। यह जीत भारत को फाइनल में पहुंचने में मदद करेगी। आगे पढ़े
आसान निशाना बन गये हैं क्रिकेट और आईपीएल: गावस्कर, द्रविड़
सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से आईपीएल के 13 मैचों को स्थानान्तरित करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश से हैरान पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ ने कहा कि विवाद पैदा करने के लिये क्रिकेट आसान निशाना बन गया है। आगे पढ़े