1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 22 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

22 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2016 07:57 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 07:59 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

Image- India TV Hindi
Image

राष्ट्रीय खबरें

 
उत्तराखंड में लागू रहेगा राष्ट्रपति शासन, SC ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दिया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हरीश रावत को भी नोटिस भेजा है। आगे पढ़ें

तवांग में भूस्खलन से 16 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हो गई है। यहां तवांग इलाके के फामला गांव में हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी नबीन पायेंग ने बताया कि भूस्खलन तवांग में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ जो एक लेबर कैंप को बहा ले गया। भूस्खलन स्थल से 16 शवों को बरामद कर लिया गया है। आगे पढ़ें

हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा के करीबी का कत्ल, मॉर्निंग वॉक पर निकले तो मार डाला
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार सुबह एक कांग्रेस नेता की हत्या करने वाले बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। ये तस्वीर उस वक्त की है जब हमलावरों ने कांग्रेस नेता अशोक काका को दनादन तीन गोलियां मारी और फरार हो रहे थे। हमला करने वालों की तादाद तीन थी और तीनों की तस्वीर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई। आगे पढ़ें

दिल्ली: Odd-Even फॉर्मूले के 8वें दिन सड़कों पर भारी यातायात
नई दिल्ली: राजधानी में शुक्रवार को सम-विषम योजना के आठवें दिन कई हिस्सों से यात्रियों ने यातायात जाम की सूचना दी, और कहा कि जाम के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो गई। वाहन प्रतिबंध योजना के बावजूद, यहां सड़कों पर सुबह से वाहनों की भारी भीड़ देखी गई। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें

ISIS के खिलाफ जंग में अमेरिका ने पानी की तरह बहाए डॉलर
वॉशिंगटन: आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ अमेरिका ने  अब तक 7 अरब डॉलर खर्च किए हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 31 मार्च 2016 तक ISIS के खिलाफ प्रतिदिन लाखों डॉलर खर्च हो रहे हैं। इसी के साथ ही अमेरिका अपने सैनिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ बजट को भी बढ़ा रहा है। आगे पढ़ें

पाकिस्तान में विस्फोट, दो सैनिक मारे गये
पेशावर: पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में सुरक्षा चौकी के नजदीक एक बारदी सुरंग फटने से दो सैनिकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। विस्फोट से एक सैनिक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल सैनिक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंगापुर मंदिर में नौ भारतीय संरक्षकों को किया पुरस्कृत
सिंगापुर: भारतीय मंदिर ट्रस्ट सहित नौ संरक्षकों को सिंगापुर में भारतीय विरासत केंद्र को 10 साल के लिए बतौर ऋण देवता के सदियों पुराने आभूषण देने और भारतीय संस्कृति के संदर्भ में गहन जानकारी में मदद पहुंचाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें

अब विजय माल्या ने दिया 6868 करोड़ लौटाने का ऑफर
नई दिल्ली: शराब व्यापारी विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह बैंकों को 6,868 करोड़ रुपये लौटाने को तैयार हैं। इससे पहले माल्या ने 4,400 करोड़ रुपये लोन चुकाने को लेकर समर्थता जाहिर की थी। माल्या पर भारतीय बैंकों का कुल 9000 करोड़ रुपये लोन बकाया है। हालांकि माल्या भारत वापस लौटने के सवाल पर चुप्पी साधे रहे। आगे पढ़ें

सरकार अगले 3 साल में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को फ्री देगी LPG गैस कनेक्शन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार अगले तीन साल में गरीबी रेखा से नीचे के पांच करोड़ परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मुहैया करवाएगी। इसके लिए एक मई को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से करेंगे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले साल 1.5 करोड़ गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। आगे पढ़ें

रेल मंत्रालय की मुंबई में 40,000 करोड़ रुपए के निवेश की योजना: प्रभु
मुंबई: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि उनके मंत्रालय ने मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं में 40,000 करोड़ रपये के निवेश की योजना बनाई है जिसके लिए रूपरेखा 15 अगस्त तक तैयार कर ली जाएगी। प्रभु ने खार रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज :एफओबी: की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर यह जानकारी दी।

एंटरटेनमेंट की खबरें

बॉलीवुड में कदम रखने पर पापा शाहरुख ने रख दी बच्चों ने सामने ये शर्त
नई दिल्ली: बॉलीवुड में स्टार किड्स का आना कोई नई बात नहीं है। पिछले काफी वक्त से यह खबरें भी आ रही हैं कि शाहरुख खान के बेड़े बेटे आर्यन खान भी जल्द ही हिन्दी सिनेमा में कदम रख सकते हैं। लेकिन सुपरस्टार शाहरुख खान चाहते हैं कि उनके बच्चे आर्यन और सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें और उसके बाद फिल्मों में काम शुरू करें। आगे पढ़ें

जानिए किससे मिलकर प्राची देसाई हुईं भावुक
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई इन दिनों पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बन रही बायोपिक 'अजहर' में उनकी पहली पत्नी नौरीन का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। अपने किरदार को और ज्यादा दमदार बनाने के लिए कुछ वक्त पहले ही प्राची, अजहरुद्दीन की पहली पत्नी से मिलने पहुंची थीं। उनसे मिलना प्राची के लिए काफी भावुक क्षण थे। आगे पढ़ें

खेल की खबरें

भारतीय ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान ओलंपिक कोटा हासिल करने में असफल
उलनबटेर: भारत के ग्रीको रोमन पहलवानों की आज विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शुरूआत काफी निराशाजनक रही जिसमें कोई भी पहलवान अपने वजन वर्ग के पदक राउंड में जगह नहीं बना सका। पिछले महीने आयोजित हुए पिछले टूर्नामेंट एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन में हरदीप :98 किग्रा: ने इतिहास रच दिया था, वह 2004 एथेंस खेलों के बाद ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान बने।

दिन-रात्रि टेस्ट से पहले कई चीजों को देखना होगा: एनजेडसी अधिकारी
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड क्रिकेट एनजेडसी के संचालन प्रमुख लिंडसे क्राकर ने कहा है कि भारत के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट के आयोजन से पहले कई चीजों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने घोषणा की थी कि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल अपनी घरेलू श्रृंखला में ‘गुलाबी गेंद’ से पदार्पण के लिए तैयार है लेकिन न्यूजीलैंड बोर्ड अब भी इस बारे में अधिक जानकारी चाहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत