राष्ट्रीय खबरें
भारत ने ब्रिटेन से कहा, हमको माल्या वापस दे दो
भारत सरकार ने शराब कारोबारी विजय माल्या पर शिकंजा कसना और तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन को एक पत्र लिखा है। आगे पढ़ें
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील पर सुनवाई के लिए SC तैयार
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर की गई अर्जी पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुनवाई अगले हफ्ते की जाएगी। आगे पढ़ें
गंगा में प्रदूषण पिछली सरकार की गलतियों का परिणाम
गंगा नदी में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि गंगा नदी को साफ करना पिछली सरकार द्वारा बीते 70 वर्षो के दौरान किए गए 'पापों' का प्रायश्चित है। आगे पढ़ें
अब भारत-पाक सीमा पर ‘लेजर दीवारें’ रोकेगी घुसपैठ
पंजाब में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी अब ‘लेजर दीवारों’ के जरिए की जाएगी। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें
रूस ने किया सोयुज-21.ए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण
रूस के सुदूर पूर्व में नवनिर्मित वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम (अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल) से तीन उपग्रहों को ले जा रहे सोयुज-2.1ए रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया इस बात की जानकारी रूसी अधिकारियों ने बीते गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। आगे पढ़ें
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से निपटने को भारत की मदद ले सकते हैं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह परमाणु हथियार संपन्न अर्ध-अस्थिर देश पाकिस्तान की समस्या से निपटने के लिए भारत और अन्य देशों की मदद मांगेंगे। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें
Airtel के स्मार्ट पैक के साथ मिलेगा फ्री डेटा और इनकमिंग कॉल्स
भारत की सबसे बड़ी निजी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने फॉरेन टूर करने वाले अपने उपभोक्ताओं के लिए इंटरलेशनल पैक यानि कि स्मार्ट पैक लॉन्च किया है। आगे पढ़ें
FY17 में GDP की ग्रोथ 7.6 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान, वैश्विक संस्थाओं ने जताई संभावना
भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2016-17 में 7.6 फीसदी रह सकती है, जो मुख्य तौर पर घरेलू खपत मांग और स्थिर रोजगार एवं अपेक्षाकृत निम्न मुद्रास्फीति के कारण संभव होगा। आगे पढ़ें
फेसबुक का मुनाफा तिगुना बढ़कर 1.5 अरब डॉलर रहा, बढ़ते यूजर्स की संख्या से कमाई में इजाफा
फेसबुक के मुनाफे में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बीच भारी बढ़ोतरी हुई। सोशल नेटवर्किंग साइट का मुनाफा जनवरी-मार्च की पहली तिमाही में तिगुना बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हो गया। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें
रितिक-कंगना विवाद के बारे में अध्ययन सुमन ने किए ये चौंकाने वाले खुलासे
रितिक रोशन और कंगना रनौत से जुड़ा विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इस विवाद पर ऐसा लगता है पूरा बॉलीवुड दो भागों में विभाजित होता नजर आ रहा है। आगे पढ़ें
क्या गौरी शिंदे की फिल्म में मेहमान कलाकार बने हैं किंग खान, जानिए सच्चाई
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 'फैन' की सफलता के बाद अपनी दूसरी फिल्मों की शूंटिग में व्यस्त हैं। किंग खान इन दिनों गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आगे पढ़ें
खेल की खबरें
IPL: धोनी को एक और झटका, फ़ाफ डूप्लेसिस चोट की वजह से बाहर
लगता है धोनी के सितारे बहुत गर्दिश में चल रहे हैं। केविन पीटरसन के बाद अब राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स के एक और बल्लेबाज़ फाफ डूप्लेसिस भी चोट के कारण IPL से बाहर हो गए हैं। उनकी अंगुली में चोट लगी है दिसे ठीक होने में 6 हफ़्ते लगेंगे। आगे पढ़ें
शारापोवा के नमूने में मेलडोनियम की मात्रा ज्यादा
रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा के नमूने में मेलडोनियम की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई है। इस बात की घोषणा रूस के खेल मंत्री विाताली मुटको ने की। आगे पढ़ें