1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोस में सांसद ने खुद को बताया ‘खम्भे का शिकार तो स्पीकर बोले- मैं भी पहले खम्भे के पीछे बैठता था

लोस में सांसद ने खुद को बताया ‘खम्भे का शिकार तो स्पीकर बोले- मैं भी पहले खम्भे के पीछे बैठता था

 Reported By: PTI
 Published : Nov 21, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 04:29 pm IST

भाजपा सांसद राज बहादुर सिंह ने लोकसभा में अपनी सीट खम्भे के पीछे होने का उल्लेख करते हुए खुद को ‘खम्भे का शिकार’ बताया तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पहले वह भी खम्भे के पीछे बैठते थे...

Loksabha Speaker Om Birla- India TV Hindi
Loksabha Speaker Om Birla

नई दिल्ली: भाजपा सांसद राज बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में अपनी सीट खम्भे के पीछे होने का उल्लेख करते हुए खुद को ‘खम्भे का शिकार’ बताया तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पहले वह भी खम्भे के पीछे बैठते थे।

दरअसल, शून्यकाल के दौरान सिंह जब बोलने खड़े हुए तो सदन में लगी स्क्रीन पर उनका चेहरा नहीं दिखा। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं खम्भे का शिकार हूं, दिखता नहीं हूं।’’ इस पर बिरला ने कहा कि पहले मैं भी खम्भे के पीछे बैठता था।

शून्यकाल के दौरान भाजपा की लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल में पैरा-टीचरों की हड़ताल का मुद्दा उठाया और राज्य सरकार पर शिक्षकों को वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। इस पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों में तीखी नोंकझोंक हुई। कांग्रेस के हिबी इडेन ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को इस मामले पर ठोस कदम उठाना चाहिए।

कांग्रेस के गुरजीत औजला, शिवसेना के गजानन कीर्तिकर और श्रीकांत शिंदे, भाजपा के अर्जुन सिंह, जसकौर मीणा, धर्मवीर सिंह, गणेश सिंह, एम पटेल और तृणमूल कांग्रेस के प्रसून बनर्जी ने अपने क्षेत्रों तथा कई अन्य मुद्दे उठाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत