1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश: स्काईमेट

उत्तर भारत में बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश: स्काईमेट

 Reported By: IANS
 Published : Jul 08, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 03:33 pm IST

देश के मैदानी भाग में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून सक्रिय रहा और कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। निजी मौसम पूवार्नुमानकर्ता स्काईमेट की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत में इस दौरान सबसे ज्यादा चंडीगढ़ में 77 मिलीमीटर बारिश हुई है।

उत्तर भारत में बीते 24...- India TV Hindi
उत्तर भारत में बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश: स्काईमेट Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: देश के मैदानी भाग में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून सक्रिय रहा और कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। निजी मौसम पूवार्नुमानकर्ता स्काईमेट की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत में इस दौरान सबसे ज्यादा चंडीगढ़ में 77 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पूरे देश में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश गुजरात के द्वारका में 220 मिलीमीटर हुई। इसके बाद दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र का रत्नागिरी है जहां 144 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

स्काईमेट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में सबसे अधिक बारिश जिन 10 स्थानों पर दर्ज की गई है उनमें गुजरात का द्वारका (220 मिलीमीटर), महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी (144 मिलीमीटर), उत्तराखंड स्थित मुक्तेश्वर (129 मिलीमीटर), महाराष्ट्र के माथेरान (116 मिलीमीटर), उत्तराखंड स्थित पंतनगर (93 मिलीमीटर), महाराष्ट्र के ठाणे (85 मिलीमीटर), गुजरात स्थित नलिया (81 मिलीमीटर), महाराष्ट्र स्थित महाबलेश्वर (79 मिलीमीटर), चंडीगढ़ (77 मिलीमीटर) और महाराष्ट्र स्थित हरनई (75 मिलीमीटर) शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत