1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वीडियो में देखें कैसे दिल्ली में 15 सेकेंड में जमींदोज हुई इमारत

वीडियो में देखें कैसे दिल्ली में 15 सेकेंड में जमींदोज हुई इमारत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2017 11:40 pm IST,  Updated : Nov 10, 2017 11:40 pm IST

दिल्ली में एक पांच मंज़िला इमारत गिरायी गयी, दक्षिण दिल्ली के जसोला इलाके की इस इमारत में दरार आ गयी थी। इसी वजह से एमसीडी ने इसे गिराने का फैसला किया और कल शाम करीब 4 बजे एमसीडी की टीम ने इसे 15 सेकेंड में गिरा दिया।

Building collapse- India TV Hindi
Building collapse

नई दिल्ली: दिल्ली में एक पांच मंज़िला इमारत गिरायी गयी, दक्षिण दिल्ली के जसोला इलाके की इस इमारत में दरार आ गयी थी। इसी वजह से एमसीडी ने इसे गिराने का फैसला किया और कल शाम करीब 4 बजे एमसीडी की टीम ने इसे 15 सेकेंड में गिरा दिया। इमारत गिरने का ये वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे से बनाया। इमारत गिराने से पहले आसपास का इलाका खाली करा लिया गया था। बिल्डिंग के गिरने से सामने की एक इमारत का भी काफी हिस्सा टूट गया है। इमारत के मलबे से भी अब लोगों को परेशानी हो रही है, मलबा वहां नाले में भर गया है, जिससे लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी भर रहा है।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत