1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपर्याप्त स्तनपान से भारतीय अर्थव्यवस्था को पहुंच सकता है 14 अरब डॉलर का नुकसान: रिपोर्ट

अपर्याप्त स्तनपान से भारतीय अर्थव्यवस्था को पहुंच सकता है 14 अरब डॉलर का नुकसान: रिपोर्ट

 Reported By: Agency
 Published : Aug 02, 2017 12:48 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 12:48 pm IST

इन देशों में अपर्याप्त स्तनपान के कारण होने वाली मौतों और अन्य नुकसानों की वजह से अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष पहुंचने वाला नुकसान लगभग 119 अरब डॉलर का है।

breastfeed- India TV Hindi
breastfeed

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हर साल लगभग एक लाख बच्चे ऐसी बीमारियों से मरते हैं, जिन्हें स्तनपान के जरिए रोका जा सकता था। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अपर्याप्त स्तनपान के कारण होने वाली मौतों और अन्य नुकसानों से देश की अर्थव्यवस्था को 14 अरब डॉलर तक का नुकसान पहुंच सकता है। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल ब्रेस्टफीडिंग कलेक्टिव के साथ मिलकर एक नई रिपोर्ट ग्लोबल ब्रेस्टफीडिंग स्कोरकार्ड जारी की है। इसमें कहा गया है कि स्तनपान से न सिर्फ डायरिया और निमोनिया से बचने में मदद मिलती है, बल्कि मांओं के लिए गर्भाशय के कैंसर और स्तन कैंसर के खतरे भी कम हो जाते हैं। चीन, भारत, नाइजीरिया, मैक्सिको और इंडोनेशिया में अपर्याप्त स्तनपान के कारण हर साल 2.36 लाख बच्चों की मौत हो जाती है।

इन देशों में अपर्याप्त स्तनपान के कारण होने वाली मौतों और अन्य नुकसानों की वजह से अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष पहुंचने वाला नुकसान लगभग 119 अरब डॉलर का है।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत