1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेनामी संपत्ति के मामले में घिरे मायावती के भाई, IT ने भेजा नोटिस

बेनामी संपत्ति के मामले में घिरे मायावती के भाई, IT ने भेजा नोटिस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2016 11:42 pm IST,  Updated : Dec 26, 2016 11:43 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के यूनियन बैंक की करोल बाग ब्रांच में मायावती के भाई आनंद कुमार का भी बैंक एकाउंट है। आज आनंद कुमार के बैंक एकाउंट की डीटेल भी सामने आई उससे पता चला

mayawati- India TV Hindi
mayawati

नई दिल्ली: दिल्ली के यूनियन बैंक की करोल बाग ब्रांच में मायावती के भाई आनंद कुमार का भी बैंक एकाउंट है। आज आनंद कुमार के बैंक एकाउंट की डीटेल भी सामने आई उससे पता चला कि एक नंवबर से 23 दिसंबर तक आनंद कुमार के बैंक एकाउंट में 1 करोड़ 43 लाख रुपए की रकम जमा की गई है। इनमें से भी 18 लाख 98 हजार रुपए कैश के तौर पर जमा किए गए थे। दो दिन में ये पैसा जमा किया गया। पहले 9 दिसंबर को आनंद कुमार के बैंक एकाउंट में 6 लाख 78 हजार रुपए जमा हुए, उसके बाद 16 दिसंबर को दो अलग-अलग डिपोजिट के तौर पर 12 लाख बीस हजार रुपए जमा करवाए गए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मायावती के भाई को IT का नोटिस

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मायावती के भाई आनंद कुमार को नोटिस भेजा है। ऐसी जानकारी है कि आनंद कुमार को ये नोटिस नोएडा में बेनामी प्रॉपर्टी के मामले में भेजा गया है। इनकम टैक्स की तरफ से आनंद कुमार के साथ नोएडा के कई बिल्डर्स को भी नोटिस भेजा गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को शक है कि मायावती के भाई आनंद कुमार ने बिल्डर्स से सांठगांठ करके काफी बेनामी प्रॉपर्टी बनाई है।

आपको बता दें कि मायावती के भाई आनंद कुमार पर पहले भी गलत तरीके से ट्रांजैक्शन करने के आरोप लग चुके हैं। आनंद का काफी पैसा रियल एस्टेट बिजनेस में लगा हुआ है। यूपी में मायावती की सरकार के दौरान ये बात सामने आई थी कि आनंद करीब 50 कंपनियों के मालिक हैं। बीजेपी MP किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि आनंद कुमार ने नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह के साथ मिलकर घूस की रकम से SHELL कंपनियां बनाई थी और इसी पैसे से बेनामी प्रॉपर्टी खरीदी।

ED ने शुरु की आनंद कुमार के खाते की जांच

खबर ये भी आ रही है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली के करोलबाग के यूनियन बैंक ब्रांच से दस्तावेज लिए हैं। मायावती के भाई के खाते की जांच शुरू हो चुकी है। मायावती के भाई को नोटिस भेजा गया है इसका मतलब साफ है कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में जो बात कही थी उस पर आज एक्शन शुरू हो गया। मोदी ने कहा था कि अब अगला निशाना बेनामी प्रॉपर्टी वाले होंगे। ऐसे और भी केसेज सामने आएंगे अगर इन लोगों के पास कोई जबाव हैं तो इनकम टैक्स को देना चाहिए...वरना कानून तो अपना काम करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत