1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence day 2018: PM मोदी ने कहा, भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Independence day 2018: PM मोदी ने कहा, भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2018 09:07 am IST,  Updated : Aug 15, 2018 12:38 pm IST

उन्होंने कहा, "देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है और नियमित रूप से नई ऊंचाइयां छू रहा है।" मोदी ने लाल किले से अपने पांचवें भाषण की शुरुआत अपनी सरकार द्वारा दलितों और पिछड़े वर्गो के उत्थान के लिए किए कार्यो के जिक्र से की।

Independence day 2018: PM मोदी ने कहा, भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- India TV Hindi
Independence day 2018: PM मोदी ने कहा, भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ सकारात्मकता और आत्मविश्वास के बीच 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। मोदी ने 2019 के चुनाव से पहले अपने आखिरी स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा, "भारत ने अपना नाम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दर्ज कराया है। इसने सकारात्मक माहौल बनाया है। हम इस तरह के सकारात्मक माहौल में आजादी का पर्व मना रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है और नियमित रूप से नई ऊंचाइयां छू रहा है।" मोदी ने लाल किले से अपने पांचवें भाषण की शुरुआत अपनी सरकार द्वारा दलितों और पिछड़े वर्गो के उत्थान के लिए किए कार्यो के जिक्र से की।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए मानसून सत्र में सरकार ने वंचित लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है।

उन्होंने कहा, "सत्र सामाजिक न्याय के लिए समर्पित था। यह सत्र पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने के लिए विधेयक की मंजूरी का गवाह बना। दलितों, महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों को सशक्त किया गया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत