1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत पाकिस्तान से ज्यादा इस्लामिक है: राजनाथ सिंह

भारत पाकिस्तान से ज्यादा इस्लामिक है: राजनाथ सिंह

 Written By: IANS
 Published : Sep 11, 2015 08:18 pm IST,  Updated : Sep 11, 2015 08:18 pm IST

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उनसे मिलने गए पाकिस्तानी रेंजर्स के प्रमुख से कहा कि भारत को पाकिस्तान की तुलना में अधिक इस्लामिक कहा जा सकता है क्योंकि यहां उस देश की

भारत पाकिस्तान से...- India TV Hindi
भारत पाकिस्तान से ज्यादा इस्लामिक है: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उनसे मिलने गए पाकिस्तानी रेंजर्स के प्रमुख से कहा कि भारत को पाकिस्तान की तुलना में अधिक इस्लामिक कहा जा सकता है क्योंकि यहां उस देश की तुलना में अधिक मुसलमान रहते हैं।

बातचीत के दौरान सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान समेत अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति चाहता है इसलिए वह पहले गोली नहीं चलाएगा लेकिन रेंजर्स से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनकी तरफ से (उनकी जमीन से) कोई घुसपैठ न हो। जवाब में मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की ने सिंह से कहा कि वह महज एक बल के महानिदेशक हैं, न कि गृहमंत्री की (उनकी) तरह नेतृत्व का हिस्सा ऐसे में वह इस संबंध में कोई वादा नहीं कर सकते। वह उनका (सिंह का) संदेश पाकिस्तानी नेतृत्व तक पहुंचा देंगे।

बुर्की ने कहा कि उनका देश भी सीमा पर शांति और भारत के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है, सीमा पर गोलीबारी की कुछ घटनाएं गलतफहमी या भूलवश हुई हैं। सिंह ने कहा कि भारत की तरह पाकिस्तान भी आतंकवाद का एक पीडि़त है तथा दोनों देशों को आतंकवाद के खतरे के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत मुसलमानों के सभी 72 फिरकों (संप्रदायों) का घर है और ऐसा किसी अन्य देश में नहीं है। उन्होंने कहा, भारत में पाकिस्तान से अधिक मुसलमान हैं। भारत को पाकिस्तान की तुलना में अधिक इस्लामिक कहा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत