1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता, सेना जवाब दे, हम गोलियों का हिसाब नहीं मांगेंगे: राजनाथ सिंह

हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता, सेना जवाब दे, हम गोलियों का हिसाब नहीं मांगेंगे: राजनाथ सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2018 01:37 pm IST,  Updated : May 22, 2018 01:37 pm IST

बीएसएफ के एक कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता है। हम पहली गोली नहीं चलाएंगे लेकिन, गोली चलने पर उचित जवाब दिया जाएगा। गोली चलने पर हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है। जवाबी कार्रवाई पर जवानों से कोई कुछ नहीं पूछेगा।

India must retaliate, but not be first to fire bullet, says Rajnath Singh- India TV Hindi
हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता, सेना जवाब दे, हम गोलियों का हिसाब नहीं मांगेंगे: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली में बीएसएफ के कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पर पहली गोली नहीं चलनी चाहिए लेकिन अगर ऐसा होता है तो फिर कोई हमसे ऐसा न पूछे आपने ऐसा क्यों किया? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब देते हुए हमारी ओर से कितनी गोलियां चली इसका हिसाब नहीं मांगा जाएगा। गौरतलब है कि रमजान के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी अभियानों पर एकतरफा रोक लगी हुई है, लेकिन पाकिस्तान लगातार सीमा पर फायरिंग कर रहा है। ऐसे में भारतीय सेना भी इसका माकूल जवाब दे रही है। राजनाथ ने कहा कि कारण समझना कठिन है ये रिसर्च का विषय हो सकता है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। पहली गोली तो पड़ोसी पर नहीं चलानी चाहिए लेकिन अगर उधर से चल जाती है तो क्या करना है उसका फैसला आपको करना है।

बीएसएफ के एक कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता है। हम पहली गोली नहीं चलाएंगे लेकिन, गोली चलने पर उचित जवाब दिया जाएगा। गोली चलने पर हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है। जवाबी कार्रवाई पर जवानों से कोई कुछ नहीं पूछेगा। उन्होंने आगे कहा कि, 'हमारी जवाबी कार्रवाई में कितनी गोलियां चली हम इसका हिसाब नहीं मांगेंगे। हम शांतिप्रिय देश हैं लेकिन हमारा पड़ोसी बाज नहीं आ रहा है।'

बता दें कि पिछले 30 घंटे से बॉर्डर पर लगातार फायरिंग कर रहे पाकिस्तान को हिंदुस्तान ने करारा जवाब दिया है। भारतीय जवानों ने बॉर्डर पर पाकिस्तान के एक वॉच टावर को उड़ा दिया। पाकिस्तान का ये वॉच टावर पाकिस्तान की पासवान पोस्ट है जिसे भारतीय जवानों ने तबाह कर दिया। पाकिस्तान की फायरिंग लगातार जारी है। अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोली में आठ महीने के एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक शख्स घायल भी हुआ है। पाकिस्तान की फायरिंग का भारत ने जबर्दस्त तरीके से जवाब दिया जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत