1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस 2021: तिरंगे में रंगा देश, देखिए अटारी-वाघा बॉर्डर का VIDEO और तस्वीरें

स्वतंत्रता दिवस 2021: तिरंगे में रंगा देश, देखिए अटारी-वाघा बॉर्डर का VIDEO और तस्वीरें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2021 09:43 pm IST,  Updated : Aug 14, 2021 11:54 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टर पहली बार समारोह स्थल के ऊपर पुष्प वर्षा करेंगे।

Swaminarayan temple decorates with Indian national flag and makes a formation of Indian map on the e- India TV Hindi
Swaminarayan temple decorates with Indian national flag and makes a formation of Indian map on the eve of 75th Independence Day in Ahmedabad on Saturday. Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा देश तिरंगे की लाइटों से जगमगा रहा है। अटारी-वाघा बॉर्डर समेत राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मुंबई और देश का कोना-कोना तिरंगे की छठा से नहा उठा है। भारत में हर किसी को 15 अगस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है। 15 अगस्त दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इसी दिन 1947 में भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी।

भारत की इस आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। देश 15 अगस्त को बड़े ही धूम-धाम से मनाता है। आप भी वीडियो और तस्वीरों के जरिए देखिए देश में कैसे मनाया जा रहा है 75वां स्वतंत्रता दिवस? 

पंजाब में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह की रिहर्सल चल रही है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अटारी-वाघा बॉर्डर तिरंगे की लाइटों से सजाया गया है।

जम्मू-कश्मीर: 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रियासी ज़िले का सलाल बांध तिरंगे की लाइटों से जगमगा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली में नार्थ और साउथ ब्लॉक भी तिरंगे की लाइटों से जगमगा रहा है।

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की इमारत भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा देश तिरंगे की लाइटों से जगमगा रही है। 

लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे प्रधानमंत्री, हेलीकॉप्टरों से होगी पुष्प वर्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टर पहली बार समारोह स्थल के ऊपर पुष्प वर्षा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले 32 खिलाड़ियों और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के दो अधिकारियों को लाल किले में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मंत्रालय ने अपने वक्तव्य में रविवार (15 अगस्त) सुबह लाल किले पर आयोजित समारोह की विस्तार से क्रमबद्ध जानकारी दी है। उसने बताया कि लाल किले पर प्रधानमंत्री के आगमन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार उनकी अगवानी करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘दिल्ली क्षेत्र के जीओसी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रधानमंत्री को प्राचीर स्थित मंच पर ले जाएंगे। ध्वज फहराने के बाद तिरंगे को 'राष्ट्रीय सलामी' दी जाएगी।’’ नौसेना के बैंड राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 'राष्ट्रीय सलामी' के दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाएंगे। इसमें 16 लोग शामिल होंगे। बैंड का संचालन एमसीपीओ विंसेंट जॉनसन द्वारा किया जाएगा।

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चारबाग रेलवे स्टेशन और उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन तिरंगे की लाइटों से जगमगा रहा है।

फिजी: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फिजी की राजधानी सुवा में स्थित भारतीय उच्चायोग की इमारत तिरंगे झंडे से जगमगाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत