1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: जैश आतंकी लंबू समेत 2 ढेर, NIA कर कर रही 14 जगहों पर रेड

कश्मीर: जैश आतंकी लंबू समेत 2 ढेर, NIA कर कर रही 14 जगहों पर रेड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2021 09:37 am IST,  Updated : Jul 31, 2021 12:49 pm IST

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है।

Indian Army kills two terrorists in Pulwama Kashmir Nia conducting raid कश्मीर: पुलवामा में 2 आतंकी - India TV Hindi
कश्मीर: पुलवामा में 2 आतंकी ढेर, NIA कर कर रही 14 जगहों पर रेड Image Source : PTI

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। भारतीय सुरक्षा बलों ने पुलवामा में दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आज सुबह पुलवामा के Nagberan-Tarsar फॉरेस्ट एरिया में एनकाउंटर शुरू हुआ था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के नागबेरान-तारसार वनक्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के साथ-साथ NIA भी एक्शन में है। NIA आज लश्कर-ए-मुस्तफा के आतंकी हिदायतुल्ला मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू में 5 किलो IED रिकवरी के मामले में जम्मू, रामबन कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों को मिलाकर कुल 14 जगहों पर रेड कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत