1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना का 4 जवानों की शहादत का बदला, LoC पार कर पाकिस्तान के 3 जवानों को किया ढेर

भारतीय सेना का 4 जवानों की शहादत का बदला, LoC पार कर पाकिस्तान के 3 जवानों को किया ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2017 07:42 am IST,  Updated : Dec 26, 2017 09:04 am IST

सेना ने तीन दिन पहले पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला ले लिया है.

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army

सेना ने तीन दिन पहले पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला ले लिया है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की स्पेशल टीम के कमांडो ने एक बार फिर एलओसी पार कर पाकिस्तानी इलाके में हमला बोला और इस हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए. एक पाकिस्तानी सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ है. 

पाकिस्तानी मीडिया में आ रही ख़बरों में भी पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने क्रास बॉर्डर रेड की है. पुंछ के रुखचाकरी सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौजियों को मुंहतोड़ जवाब दिय़ा. जानकारी के मुताबिक कल शाम 6 बजे भारतीय सैनिकों ने रावलकोट सेक्टर में LOC पार कर क्रॉस बॉर्डर रेड में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. रेड के बाद सभी कमाडों सुरक्षित वापस लौट आए.

आपको बता दें कि शनिवार को केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने छुपकर भारतीय पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था जिसमें मेजर मोहरकर, लांस नायक कुलदीप सिंह, लांस नायक गुरमैल सिंह और सिपाही परगट सिंह एक मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए थे. भारतीय सेना ने महज 72 घंटे में इस हमले का बदला ले लिया है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत