1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेगा पाकिस्तान, इमरान खान ने पाक संसद में किया ऐलान

पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेगा पाकिस्तान, इमरान खान ने पाक संसद में किया ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 05:07 pm IST

पाकिस्तान कल भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करेगा। पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह ऐलान किया।

Indian Pilot Abhinandan- India TV Hindi
Indian Pilot Abhinandan

नई दिल्ली: पाकिस्तान कल भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करेगा। पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह ऐलान किया। आपको बता दें कि पाकिस्तानी वायुसेना ने कल एलओसी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की थी। इसी दौरान मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके बाद मिग विमान के पायलट विमान से पैराशूट के सहारे कूद पड़े। लेकिन वे पाकिस्तान की सीमा में जाकर गिरा और पाकिस्तान की सेना ने उन्हें कब्जे में ले लिया था।

इसके बाद पाकिस्तान पर पायलट को रिहा करने जबर्दस्त दबाव था।  इमरान खान ने पाकिस्तान संसद के संयुक्त सत्र में अपने भाषण में भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत