1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बजट से पहले रेलवे का झटका, तत्काल टिकट 25 से 100 रुपए तक हुआ महंगा

बजट से पहले रेलवे का झटका, तत्काल टिकट 25 से 100 रुपए तक हुआ महंगा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2015 07:26 am IST,  Updated : Dec 24, 2015 01:11 pm IST

यात्रियों से प्राप्त होने वाले राजस्व में सुधार के लक्ष्य के साथ रेलवे ने 25 दिसंबर से तत्काल टिकट के शुल्कों में वृद्धि का फैसला किया है।

indian railways- India TV Hindi
indian railways

नई दिल्ली: आगामी रेल बजट से पहले ही भारतीय रेलवे ने साल 2015 के आखिर में तत्काल टिकट में इजाफा कर रेल यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है। रेलवे ने तत्काल टिकट के दाम 25 से लेकर 100 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। इस हिसाब से रेलवे ने तत्काल टिकट में 33 फीसदी का इजाफा किया है। यह बढ़ोतरी इसी साल 25 दिसंबर से ही लागू है।

रेलवे के इस नए नियम के मुताबिक अब अगर आप स्लीपर श्रेणी के लिए तत्काल टिकट ले रहे हैं तो आपको अधिकतम 200 रुपए तक अतिरिक्त देने होंगे। वहीं तत्काल टिकट में यह बढ़ोतरी दूरी के हिसाब से तय की गई है। तत्काल टिकट वह प्रीमियम राशि होती है जिसे यात्री किराए के अतिरिक्त चुकाता है। रेलवे ने अब तत्काल के लिए मैक्सिमम और मिनिमम चार्ज भी तय कर दिए हैं। यानी एसी थर्ड क्लास के टिकट के लिए मैक्सिमम 400 और मिनिमम 300 रुपए देने होंगे जबकि पहले मैक्सिमम चार्ज 350 रुपए और मिनिमम चार्ज 250 रुपए था। बदले हुए नियम के मुताबिक अब सेकंड एसी श्रेणी में तत्काल टिकट लेने पर मैक्सिमम 500 रुपए तक एक्स्ट्रा देने होंगे।

एक्जीक्यूटिव श्रेणी में मिनिमम तत्काल शुल्क को 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, जबकि मैक्सिमम शुल्क को 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। हालांकि द्वितीय श्रेणी के तत्काल शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह दूरी के आधार पर मिनिमम 10 रुपए और मैक्सिमम 15 रुपए है। रेलवे के अनुसार, नए किराए के एडजेस्टमेंट के लिए क्रिस (CRIS) सॉफ्टवेयर में परिवर्तन करेगा।

दूरी (किमी) क्लास मैक्सिमम तत्काल मिनिमम तत्काल
100 सेकेंड सिटिंग (2S) 15 रुपए 10 रुपए
500 स्लीपर 200 रुपए 100 रुपए
250 एसी चेयर कार 225 रुपए 125 रुपए
500 3rd एसी 400 रुपए 300 रुपए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत