1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोसुल में मारे गए लोगों के परिजन के साथ सभी भारतीय एकजुट होकर खड़े हैं: PM मोदी

मोसुल में मारे गए लोगों के परिजन के साथ सभी भारतीय एकजुट होकर खड़े हैं: PM मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2018 07:38 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 07:38 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के परिवार के साथ सभी भारतीय एकजुट होकर खड़े हैं।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के परिवार के साथ सभी भारतीय एकजुट होकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विदेश में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये‘ पूरी तरह’ प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक करके किये गए ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रत्येक भारतीय उन लोगों के साथ दुख में शामिल है जिन्होंने मोसुल में अपने प्रियजन को खो दिया। हम शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुट हैं और मोसुल में भारतीयों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय और खासतौर पर मेरी सहकर्मी सुषमा स्वराज जी और जनरल वी के सिंह जी ने मोसुल में इन भारतीयों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने में कोई प्रयास नहीं छोड़ा।’’ उन्होंने कहा कि सरकार‘‘ विदेश में हमारे भाई- बहनों की सुरक्षा’’ सुनिश्चित करने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्यसभा में एक वक्तव्य में स्वराज ने 39 लापता भारतीयों की मौत की पुष्टि की और कहा कि इराकी अधिकारियों ने38 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान किया है।39 वें व्यक्ति के डीएनए का70 फीसदी मिलान हो सका।’’ 

बाद में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने उन सवालों का जवाब नहीं दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि कब इन भारतीयों की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि यह अप्रासंगिक है क्योंकि शवों को तभी बरामद किया जा सकता था जब मोसुल को आईएसआईएस से मुक्त कराया गया। मोसुल शहर को पिछले साल जून में आईएसआईएस के नियंत्रण से मुक्त कराया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत