1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर इंटरनेशनल कोर्ट ने रोक लगाई

कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर इंटरनेशनल कोर्ट ने रोक लगाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2017 12:07 am IST,  Updated : May 10, 2017 12:11 am IST

इंटरनेशनल कोर्ट ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। कुलभूषण जाधव जासूसी के आरोप में पाकिस्तान के जेल में बंद है।c

kulbhushan jadhav- India TV Hindi
kulbhushan jadhav Image Source : PTI

नई दिल्ली: इंटरनेशनल कोर्ट ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। कुलभूषण जाधव जासूसी के आरोप में पाकिस्तान के जेल में बंद है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की तरफ से पाकिस्तान के पीएम को चिट्ठी लिखी गई है जिसमें यह कहा गया है कि जबतक इस मामले में इंटरनेशनल कोर्ट अंतिम फैसला नहीं सुना देता तब तक पाकिस्तान कुलभूषण को किसी तरह की सजा नहीं दे सकता है। भारत ने कुलभूषण की फांसी पर रोक लगाने के लिए इंटरनेशनल कोर्ट में  अपील की थी। कुलभूषण को पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत