1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसान आंदोलन: सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा निलंबित, जानिए कब होगी शुरू

किसान आंदोलन: सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा निलंबित, जानिए कब होगी शुरू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2021 03:54 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 04:24 pm IST

नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर आज रात 11.59 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

Internet services suspended in gazipur tikri singhu border Delhi today till midnight- India TV Hindi
Internet services suspended in gazipur tikri singhu border Delhi today till midnight Image Source : PTI

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर आज रात 11.59 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। किसानों के तीनों धरना स्थल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर आज रात 11.59 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। 

Internet services suspended in gazipur tikri singhu border Delhi today till midnight
Image Source : INDIA TVInternet services suspended in gazipur tikri singhu border Delhi today till midnight

खत्म हुआ किसानों का देशव्यापी चक्का जाम

दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसान आंदोलन का आज (शनिवार) 73वां दिन है। किसानों आंदोलन में आज किसानों ने देशभर में दोपहर 12 से 3 बजे तक 3 बजे तक चक्का जाम किया। किसानों का देशव्यापी चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया है। इस दौरान किसानों ने कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम लगाया तो कई जगह सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। किसानों के चक्का जाम की सबसे खास बात ये रही कि चक्का जाम के दौरान कोई किसान दिल्ली की तरफ नहीं आया। 26 जनवरी की घटना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही नजर 

दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर रैपिड ऐक्शन फोर्स सहित सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है। चक्का जाम के आह्वान के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बलों के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया की सामग्री पर नजर रखी जा रही है। 

अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा- राकेश टिकैत

नए कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि आज चक्का जाम हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले और MSP पर क़ानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत