बिहार में आज बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया। राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक गणेश कुमार आईजी प्रोविजन पटना, राकेश राठी को डीआईजी शाहबाद बनाया गया हैं।
Related Stories
इसी तरह बांका एसपी चन्दन कुशवाहा को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी पटना बनाया गया हैं। चन्दन कुशवाहा की जगह स्वपना जी० मेश्राम को बांका का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस अभिनव कुमार को डीआईजी रेल के सहायक के रूप में नै जिम्मेदारी मिली हैं। अभिनव कुमार वेटिंग इन पोस्टिंग थे। भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती को सीटीएस नाथनगर प्राचार्य का अतिरक्त प्रभार दिया गया हैं।