1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओलंपिक विजेताओं को रेलवे की सौगात, देगी महाराजा एक्सप्रेस की मुफ्त ट्रिप

ओलंपिक विजेताओं को रेलवे की सौगात, देगी महाराजा एक्सप्रेस की मुफ्त ट्रिप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 25, 2016 05:42 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 05:42 pm IST

भारतीय रेलवे ने रियो ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साक्षी मलिक को लग्जरी महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने के लिए मुफ्त ट्रिप देने की पेशकश की।

maharaja express- India TV Hindi
maharaja express

दिल्ली: भारतीय रेलवे ने रियो ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साक्षी मलिक को लग्जरी महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने के लिए मुफ्त ट्रिप देने की पेशकश की। रेलवे से इससे पहले साक्षी के लिए 60 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की थी जो उत्तरी रेलवे में वरिष्ठ क्लर्क है। सिंधु के पिता भी रेलवे में काम करते हैं जबकि उनकी मां रेलवे की पूर्व कर्मचारी हैं। भारतीय रेलवे ने त्रिपुरा की जिमनास्ट दीपा कर्मकार को भी यही पेशकश की जो काफी करीब से रियो ओलंपिक में पदक से चूक गईं थीं।

आईआरसीटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ए के मनोचा ने कहा, हमें पहलवान साक्षी मलिक और शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को सम्मानित करते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है जिन्होंने रियो ओलंपिक में पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा, हमें दीपका कर्मकार को भी सम्मानित करते हुए इतना ही गर्व महसूस हुआ जो ओलंपिक की जिमनास्टिक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी। आईआरसीटीसी ने ट्वीट किया, बधाई हो पीवी सिंधु, दीपका करमाकर और साक्षी मलिक। भारतीय रेलवे तुम्हें मशहूर महाराजा एक्सप्रेस की ट्रिप देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत