1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IRCTC पर बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट में बिक गए इस ट्रेन के सारे टिकट

IRCTC पर बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट में बिक गए इस ट्रेन के सारे टिकट

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2020 07:48 pm IST,  Updated : May 11, 2020 07:48 pm IST

IRCTC वेबसाइट पर कल रवाना होने वाली ट्रेनों की बुकिंग शाम 6 बजे शुरू हुई। बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट के अंदर हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी की सारी टिकटें बुक हो गईं।

IRCTC पर बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट में बिक गए इस ट्रेन के सारे टिकट- India TV Hindi
IRCTC पर बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट में बिक गए इस ट्रेन के सारे टिकट Image Source : IRCTC WEBSITE

नई दिल्ली: IRCTC वेबसाइट पर कल रवाना होने वाली ट्रेनों की बुकिंग शाम 6 बजे शुरू हुई। बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट के अंदर हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी की सारी टिकटें बुक हो गईं। लॉकडाउन के बीच 12 मई से देश की राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए आज शाम चार बजे से आईआरसीटी पर बुकिंग शुरू होनी थी लेकिन कुछ तकनीकी वजहों से बुकिंग का काम शाम 6 बजे शुरू हो पाया। शाम 6 बजे जैसे ही बुकिंग शुरू हुई उस समय भी थोड़ी बहुत तकनीकी परेशानियां आईं लेकिन 10 मिनट के अंदर हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी के सारे टिकट फुल हो गए। 

इससे पहले शाम चार बजते हुई IRCTC वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी ज्यादा हो गया जिसकी वजह से बुकिंग रोकनी पड़ी। हालांकि रेलवे की तरफ से यह बयान जारी किया गया कि डेटा में बदलाव में देरी हो रही है इस वजह से अब शाम 6 बजे से बुकिंग शुरू होगी। शाम 6 बजते ही एकबार फिर कल रवाना होनेवाली ट्रेनों की टिकट बुक कराने के लिए IRCTC वेबसाइट पर ट्रैफिक का काफी लोड हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत