1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

बिहार में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2017 05:24 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 05:24 pm IST

बिहार के सारण जिले के सोनपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक सरकारी इंजीनियर (अभियंता) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Engeneer murder- India TV Hindi
Engeneer murder

पटना: बिहार के सारण जिले के सोनपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक सरकारी इंजीनियर (अभियंता) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत वीरमणि कुमार (35) सोमवार की रात अपनी कार से पटना स्थित अपने आवास वापस लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर शिवचन चौक के समीप उन्हें गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 

कुमार पटना के कुर्जी मुहल्ले के रहने वाले थे तथा प्रतिदिन वे अपनी कार से हाजीपुर कार्यालय जाते थे। सोनपुर के पुलिस उपाधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने मंगलवार को बताया कि कार का दरवाजा अंदर से बंद था और खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस एक टीम बनाकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी बिहार में कई इंजीनियरों की हत्या हो चुकी है। ज्यादातर हत्याओं की वजह ठेके से जुड़े विवाद बताए जाते हैं। बाहुबलियों और अपराधियों के आगे सूबे के इंजीनियर खुद को बेहद असुरक्षित महसूस करते रहे हैं। समय-समय पर अभियंतओं के संगठन की तरफ से इस संबंध में सरकार के सामने अपनी मांगें भी रखी जाती रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत