1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परिजन से बात करते समय रो पड़ा संदिग्ध ISI एजेंट

परिजन से बात करते समय रो पड़ा संदिग्ध ISI एजेंट

 Written By: PTI
 Published : Dec 04, 2015 05:30 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:33 pm IST

मेरठ: भारतीय सेना से संबंधित संवेदनशील दस्तावेजों के साथ 27 नवंबर को गिरफ्तार संदिग्ध आईएसआई एजेंट मोहम्मद एजाज पाकिस्तान स्थित अपने परिजन से बात करने के बाद रो पड़ा।पुलिस सूत्रों के अनुसार फोन पर तकरीबन

mohammad azaz- India TV Hindi
mohammad azaz

मेरठ: भारतीय सेना से संबंधित संवेदनशील दस्तावेजों के साथ 27 नवंबर को गिरफ्तार संदिग्ध आईएसआई एजेंट मोहम्मद एजाज पाकिस्तान स्थित अपने परिजन से बात करने के बाद रो पड़ा।पुलिस सूत्रों के अनुसार फोन पर तकरीबन 6 मिनट की यह बातचीत जिला अदालत की इजाजत के बाद आरोपी की शिनाख्त स्थापित करने के लिए कराई गई। सूत्रों ने बताया कि बातचीत को रिकॉर्ड भी किया गया है।सूत्रों ने बताया,

एजाज ने अपने भाई हदाद उर्फ प्रिंस के मोबाइल फोन पर करीब 6 मिनट में अपनी मां इरशाद बेगम, बहन शबनम, शहजाद और छोटी बहन शीजिदा से बात की। उन्होंने बताया कि एजाज अपनी मां से बात करते हुए रो गया। उसने अपनी मां से कहा कि भारतीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है, लेकिन वह ठीक है। सूत्रों ने बताया, उसने अपनी मां को अपने जल्द वतन आने का दिलासा भी दिया।

पुलिस हिरासत के दौरान एजाज से यूपी एटीएस, मिलिट्री इंटेलीजेंस और इंटेलीजेंस ब्यूरो के अफसरों के अलावा मेरठ जोन के आईजी आलोक शर्मा ने भी उससे पूता की। पूता के ब्यौरे का पुलिस ने खुलासा नहीं किया। अलबत्ता यह कहा एजाज शातिर है और वह पुलिस तथा खुफिया एंजेसियों को अपने हिसाब से जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि यह जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है कि एजाज भारत आकर अभी तक कितनी और किस प्रकार की सूचनाएं आईएसआई को भेज चुका है और देश में उसके कितने साथी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत