1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस पर आईएस हमले की आशंका, हाई अलर्ट

गणतंत्र दिवस पर आईएस हमले की आशंका, हाई अलर्ट

 Written By: IANS
 Published : Jan 19, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 12:44 pm IST

कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले की फिराक में होने की खुफिया जानकारी मिलने केबाद गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है।

republic day- India TV Hindi
republic day Image Source : PTI

नई दिल्ली: कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले की फिराक में होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है। ऐसी खबरें हैं कि आईएस गणतंत्र दिवस पर भारत में आतंकवादी हमला कर सकता है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अर्धसैनिक बलों को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अधिक चौकस रहने के लिए कहा गया है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि होंगे। सूत्रों ने कहा, "किसी भी तरह के आतंकवादी हमले को रोकने के लिए 26 जनवरी को सेना के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा।"

गणतंत्र दिवस की परेड में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। सूत्रों ने कहा, "सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है और पिछले साल की तरह ही इस बार भी सारी सुरक्षा प्रणाली को काम पर लगा दिया जाएगा। पिछले साल की परेड में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत