हैदारबाद के शमशाबाद हवाई अड्डे पर एक विदेशी नागरिक के पास से जिंदा कारतूस मिलने से अफरातफरी मच गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। इसका नाम निकोल संगरमानो है। यह इटली का निवासी है। जांच के दौरान इस इटैलियन नागरिक के पास से 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को 3 उपयोग किए हुए कारतूस भी मिले हैं।
Related Stories
फिलहाल इस विदेशी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे यह कारतूस कहां से मिले, वह किस काम के लिए इसे अपने साथ लेकर जा रहा था, इन सभी पहलुओं के साथ इस मामले में जांच फिलहाल जारी है।