1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: 16000 फीट की ऊंचाई पर ऐसे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा

Video: 16000 फीट की ऊंचाई पर ऐसे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 02:48 pm IST

देशभर में शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लद्दाख में 16,000 फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया।

Video: 16000 फीट की ऊंचाई पर ऐसे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा- India TV Hindi
Video: 16000 फीट की ऊंचाई पर ऐसे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा Image Source : ANI

लेह: देशभर में शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लद्दाख में 16,000 फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। यहां जवानों ने तिरंगा फहराते हुए मार्च भी किया। इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। देखिए वीडिया-

वहीं, पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। लेकिन, कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समारोह को सीमित रखा गया। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर आगंतुकों की भीड़ से गुलजार रहने वाले लाल किले के परिसर में इस बार समारोह के दौरान कई सीटें खाली रहीं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण आने वाले लोगों को मास्क पहनना पड़ा और सामाजिक दूरी का भी पालन करना पड़ा। ऐतिहासिक लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार कम लोग आए।

अधिकारियों, राजनयिकों, स्थानीय नेताओं समेत करीब 4,000 लोगों को आमंत्रित किया गया था। हर बार की तुलना में इस साल एक चौथाई आगंतुकों को ही बुलाया गया। इसके बाद भी सभी दीर्घाओं में कई सीटें खाली थीं। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर उन्हें कुछ सीटें खाली रह जाने का अंदाजा था। 

उन्होंने कहा, ‘‘आमंत्रित लोगों की संख्या सामान्य से एक-चौथाई थी। इसके बावजूद कम लोग आए। सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया गया और आमंत्रित लोगों के लिए मास्क, सैनेटाइजर और दस्तानों की व्यवस्था की गयी।’’ 

सभी कुर्सियों पर मास्क, सैनेटाइजर की छोटी बोतल, एक जोड़ी दस्तानों के साथ किट रखे हुए थे। कुर्सियों के बीच भी छह फुट की दूरी सुनिश्चित की गयी। कुर्सियों पर एक छोटा तौलिया और कार्यक्रम की जानकारी वाला पर्चा भी रखा गया। इस बार स्कूली छात्र भी नहीं आए। हालांकि एनसीसी के 500 कैडेट को समारोह के लिए बुलाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत