1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM महबूबा ने दिए संकेत, दूसरी बार पथराव करने वालों को दिया जाएगा क्षमादान

CM महबूबा ने दिए संकेत, दूसरी बार पथराव करने वालों को दिया जाएगा क्षमादान

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2018 07:02 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 07:02 pm IST

सरकार ने इससे पहले सुरक्षा बलों पर पहली बार पथराव करने वालों के खिलाफ मामला वापस लेने के आदेश दिए थे...

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार कश्मीर घाटी में दूसरी बार पथराव करने वालों लोगों को क्षमादान देने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य के ऊपरी सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "सरकार विरोध प्रदर्शनों के दौरान पथराव में दूसरी बार संलिप्त दोषियों के मामलों पर पुनर्विचार कर रही है।"

सरकार ने इससे पहले सुरक्षा बलों पर पहली बार पथराव करने वालों के खिलाफ मामला वापस लेने के आदेश दिए थे।

जब तक ये मामले वापस नहीं लिए जाते, उक्त व्यक्ति सरकारी नौकरी नहीं पा सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत