1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर सरकार ने राजौरी में 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों को हटाने का नोटिस जारी किया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने राजौरी में 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों को हटाने का नोटिस जारी किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2018 09:24 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 09:24 pm IST

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के आईसीडीएस परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी (पीओ) ने बिना अनुमति के कार्य से अनुपस्थित रहने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हटाने का नोटिस जारी किया...

representational image- India TV Hindi
representational image

जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने राजौरी जिले में संबंधित अधिकारियों की बिना किसी मंजूरी के काम से अनुपस्थित रहने वाले 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को हटाने का आज नोटिस जारी किया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के आईसीडीएस परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी (पीओ) ने बिना अनुमति के कार्य से अनुपस्थित रहने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हटाने का नोटिस जारी किया।

नोटिस में उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए। इस पर उनसे सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत