1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जबलपुर में हार्दिक पटेल की गाड़ी पर अंडे व पत्थर फेंके गए, 7 हिरासत में

जबलपुर में हार्दिक पटेल की गाड़ी पर अंडे व पत्थर फेंके गए, 7 हिरासत में

 Reported By: IANS
 Published : Jun 07, 2018 10:28 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 10:28 pm IST

हार्दिक पटेल की गुरुवार को जबलपुर के पनागर क्षेत्र में एक सभा का आयोजन किया गया था। पटेल को प्रशासन ने पहले अनुमति नहीं दी थी, बाद में उन्हें सर्शत सभा की अनुमति दी गई...

hardik patel- India TV Hindi
hardik patel

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सभा को संबोधित करने गुजरात से आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विषम हालात का सामना करना पड़ा। उनकी कार पर दो जगह कुछ लोगों ने अंडे फेंके। एक जगह अंडे के साथ पत्थर भी फेंके गए। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया है।

हार्दिक पटेल की गुरुवार को जबलपुर के पनागर क्षेत्र में एक सभा का आयोजन किया गया था। पटेल को प्रशासन ने पहले अनुमति नहीं दी थी, बाद में उन्हें सर्शत सभा की अनुमति दी गई। पटेल कार पर सवार होकर पनागर जा रहे थे, तभी उनकी कार पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने आगा चौक इलाके में अंडे फेंके और एक स्कूल की इमारत में छुप गए।

आधारताल थाना क्षेत्र में तो हार्दिक की कार पर अंडे फेंकने के साथ कुछ पत्थर भी फेंके गए।

पुलिस अधीक्षक एस.के. शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि हार्दिक की कार पर अंडे फेंकने वाले सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत