1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में दो धमाके, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में दो धमाके, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2021 08:25 am IST,  Updated : Jun 27, 2021 08:28 am IST

एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में दो धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं।

Jammu Airport Bomb Explosion Bomb Disposal Squad reaches on spot जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र म- India TV Hindi
जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में दो धमाके, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद Image Source : ANI

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के जम्मू हवाई अड्डे के तकनीकी एरिया में दो धमाके हुए हैं। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में दो धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। घटना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं। 

अधिकारी ने बताया कि जम्मू हवाईअड्डे के अत्यधिक सुरक्षा वाले तकनीकी क्षेत्र में शनिवार-रविवार की देर रात पांच मिनट के अंतराल में दो विस्फोट हुए। ये विस्फोट देर रात करीब सवा दो बजे हुए। पहले विस्फोट के कारण एक इमारत की छत ढह गई और दूसरा विस्फोट जमीन पर हुआ।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली थी। सुरक्षा बलों ने इलाके को कुछ ही मिनटों में सील कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत