1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 08:47 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 09:10 am IST

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मंज़गाम बटपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

नई दिल्ली: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मंज़गाम बटपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने पर 34 आरआर सहित सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आज सुबह इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया जिस दौरान मुठभेड़ शुरु हुई। 

इसी मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। यहां गोलीबारी बंद हो गई है लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है। इसी मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। यहां गोलीबारी बंद हो गई है लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस को मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर आज सुबह अभियान शुरू किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अभी तक दो आतंकवादी मारे गए हैं।’’ 

इससे पहले पुलिस ने ट्वीट किया था कि घेरेबंदी में तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं। पुलिस ने कहा था, ‘‘ये उन्हीं आतंकवादियों का समूह है जिसने हाल में तीन आम नागरिकों की हत्या की थी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत