1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मी सलीम शाह का कुलगाम में शव मिला, आतंकियों ने किया था अगवा

जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मी सलीम शाह का कुलगाम में शव मिला, आतंकियों ने किया था अगवा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2018 08:41 pm IST,  Updated : Jul 21, 2018 11:36 pm IST

आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल सलीम शाह की गोली मारकर हत्या कर दी है। छुट्टी पर चल रहे सलीम शाह का अपहरण आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के उनके घर से कर लिया था।

Constable Saleem Shah- India TV Hindi
Constable Saleem Shah

श्रीनगर: आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल सलीम शाह की गोली मारकर हत्या कर दी है। छुट्टी पर चल रहे सलीम शाह का अपहरण आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के उनके घर से कर लिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल सलीम शाह का अपहरण आतंकवादियों ने कल रात दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में मुतालहामा इलाके के उनके घर से किया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और कांस्टेबल की हत्या करनेवाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाह का शव रेडवानी पयीन गांव के निकट एक नर्सरी से बरामद किया गया। उनके शव पर जख्मों के निशान पाए गये हैं जिससे संकेत मिलता है कि आतंकवादियों ने उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया था। उन्होंने बताया कि शाह 2016 में पुलिस सेवा में शामिल हुये थे और वह डीपीएल पुलवामा में तैनात थे। 

मारे गये कांस्टेबल के परिवार में उनके बुजुर्ग माता - पिता , दो भाई और एक बहन है और वह अपने परिवार के लिए एकमात्र कमाने वाले शख्स थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और कांस्टेबल की हत्या करनेवाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत