1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस नेता के भाई सहित 12 लोगों पर आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप, मामला दर्ज

कांग्रेस नेता के भाई सहित 12 लोगों पर आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप, मामला दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 02, 2019 06:51 am IST,  Updated : Oct 02, 2019 06:51 am IST

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के भाई सहित 12 लोगों के खिलाफ जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के साथ संबंध होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस नेता के भाई सहित 12 लोगों पर आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप, मामला दर्ज- India TV Hindi
कांग्रेस नेता के भाई सहित 12 लोगों पर आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप, मामला दर्ज

जम्मू: कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के भाई सहित 12 लोगों के खिलाफ जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के साथ संबंध होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मामले दो अलग अलग एफआईआर के जरिए दर्ज किए गए हैं। 

Related Stories

पहली प्राथमिकी में छह लोगों के नाम हैं और उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं वहीं दूसरी प्राथमिकी में जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जी एम सरूरी के भाई मोहम्मद शफी साहित छह अन्य लोगों के नाम हैं। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

सरूरी ने कहा,‘‘मुझे अभी-अभी इसके बारे में पता चला और मैं हैरान हूं....हमारे लोग इस प्रकार का काम कभी नहीं कर सकते। कल मैं पता करूंगा कि माजरा क्या है।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि शफी और पांच अन्य लोगों पर हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को उनके मंसूबों को अंजाम देने के लिए शरण देने और परिवहन की सुविधा मुहैया कराने के आरोप हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत